फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शबनम के वायरल फोटो का सामने आया बड़ा सच, इस महिला कैदी के साथ किया गया बरेली जेल शिफ्ट

Tue, 02 Mar 2021 12:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
1 of 6
shabnam case - फोटो : अमर उजाला
सात परिजनों की हत्या की दोषी अमरोहा के बावनखेड़ी की शबनम की कुछ दिन पहले एक अन्य महिला बंदी के साथ हंसते हुए वायरल हुई फोटो रामपुर जिला कारागार की ही थी। डीएम के स्तर से कराई गई जांच में इस बात की पुष्टि हो जाने के बाद शबनम और फोटो में साथ मौजूद महिला बंदी को बरेली जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जेल के भीतर फोटोग्राफी पर दो बंदी रक्षक निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
वायरल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सात परिजनों की हत्या की दोषी शबनम को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। वर्ष 2008 में हुए बाबनखेड़ी कांड के खुलासे के बाद शबनम को मुरादाबाद जेल में रखा गया था। वर्ष 2019 में उसे रामपुर जेल भेज दिया गया था। तब से शबनम रामपुर की जेल में ही बंद थी।
विज्ञापन

3 of 6
शबनम - फोटो : Social Media
मथुरा जेल में शबनम की फांसी की तैयारियों के बीच कुछ दिन पहले उसका एक अन्य महिला के साथ हंसते हुए फोटो वायरल हुआ था। फोटो चर्चा में आने के बाद रामपुर जेल प्रशासन ने इसे पुरानी तस्वीर बताते हुए कहा था कि फोटो रामपुर जेल के भीतर का नहीं है।
 

4 of 6
शबनम और सलीम - फोटो : अमर उजाला
डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने इसकी जांच के निर्देश दिए थे। जांच में फोटो रामपुर जेल के भीतर का ही माना गया है। फोटो में साथ मौजूद महिला आरती शर्मा भी रामपुर जेल की बंदी है। उसे भी हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 6
शबनम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
इस जानकारी के बाद डीएम के आदेश पर शबनम और आरती शर्मा को बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही जेल के भीतर कैमरा पहुंचने और फोटो खिंचकर वायरल होने के मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए बंदी रक्षक नाहिद बी और शुएब खान को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच मुरादाबाद कारागार के जेलर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शबनम - फोटो : अमर उजाला
जिला कारागार से शबनम का फोटो वायरल होने के मामले में प्रथम दृष्टया दो बंदी रक्षकों की भूमिका सामने आई है। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी के आदेश पर फोटो में दिखने वाली शबनम और अन्य एक महिला बंदी आरती शर्मा को रामपुर से बरेली जेल भेज दिया गया है। पूरे मामले की विभागीय जांच मुरादाबाद के जेलर को सौंपी गई है।
पीडी सलोनिया, जेल अधीक्षक, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें