फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकेंद्र हत्याकांड: मर्डर से पहले कई बार घर आए थे हत्यारे, साथ खाते थे खाना, सामने आए कई बड़े राज

Wed, 01 Sep 2021 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे की हत्या की वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। देर रात पोस्टमार्टम के बाद विकेंद्र के शव का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
1 of 7
विकेंद्र का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले में ताबड़तोड़ हत्या होने का सिलसिला जारी है। दो बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। जानी क्षेत्र के बाफर गांव में सुबह नौ बजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।

जिन बदमाशों ने बाफर गांव में विकेंद्र की हत्या की उन्होंने पहले उससे दोस्ती की और उसे भरोसे में ले लिया। मंगलवार को भी विकेंद्र के साथ दोनों बदमाशों ने चाय पी। विकेंद्र उन्हें गेट तक छोड़ने आया। बदमाशों ने कहा कि ठीक है विकेंद्र, अच्छा चलते हैं। इसके बाद पिस्टल से उसके सीने में ताबड़तोड़ चार गोलियां बरसा दी।

पुलिस ने उनका पता लगाने के लिये विकेंद्र के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। जिसमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। यही नहीं हत्या करने के लिए जिस बाइक से बदमाश आए थे, वह चोरी की है। कंकरखेड़ा में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूर्व ब्लाक प्रमुख राजवीरी का बेटा विकेंद्र उर्फ गौरी (40) अपने घर पर पत्नी गुड्डी व बेटे अंश के साथ था। बाइक पर दो युवक विकेंद्र के पास घर पर आए। विकेंद्र ने दोनों को चाय भी पिलाई। जाते समय विकेंद्र पर गोलियां दाग दीं।

गोलियों की आवाज सुनकर पत्नी और बेटा चिल्लाते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भी दौड़ेे। बदमाश बाइक को वहीं छोड़कर फायरिंग करते पैदल ही भाग गए। परिजनों ने विकेंद्र को मेरठ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में कई अहम बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन

3 of 7
विकेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले बाफर गांव में जितेंद्र की हत्या हुई थी। जिसमें विकेंद्र नामजद आरोपी था। इसी रंजिश में हत्या हुई है। विकेंद्र के परिजनों ने जितेंद्र के दोनों बेटे विशाल और सागर के अलावा धमेंद्र व पुष्पेंद्र पुत्र नरेन्द्र और मोहित पुत्र सहेंद्र को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कराया है। विकेंद्र की मां राजवीरी 2010 में जानी ब्लॉक प्रमुख रही है।

वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। देर रात पोस्टमार्टम के बाद विकेंद्र के शव का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। विकेंद्र की हत्या के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

4 of 7
विकेंद्र हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बाफर गांव में विकेंद्र व जितेंद्र के बीच अदावत चल रही थी। तीन साल पहले गांव में कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें विकेंद्र और जितेंद्र की शर्त लगी थी, जितेंद्र जीत गया था।

पुलिस के मुताबिक इसके चलते विकेंद्र ने उसकी हत्या कर दी। जितेंद्र की हत्या में विकेंद्र और उसके तीनों भाई कवीन्द्र, छंगा उर्फ नरेन्द्र व लोकेन्द्र उर्फ भूरा जेल गए थे। डेढ़ साल पहले विकेंद्र जेल से जमानत पर छूटकर आ गया था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
विकेंद्र हत्याकांड - फोटो : amar ujala
जितेंद्र के बेटे विशाल और सागर अपने पिता की हत्या का बदला लेना चाहते थे, लेकिन विकेंद्र शातिर था। इसकी जानकारी जितेंद्र के बेटों को थी। उसके बाद ही उन्होंने विकेंद्र को मारने के लिए फुलप्रूफ योजना तैयार की और भाड़े के दो बदमाशों को सुपारी दी। दोनों बदमाशों ने विकेंद्र से पहले दोस्ती की।

पुलिस ने बताया कि जिन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, वह विकेंद्र के घर पर आते थे। विकेंद्र के घर दो-तीन बार खाना भी खाया है। दोनों बदमाश जितेंद्र के बेटों के संपर्क में थे या हत्या की कोई दूसरी वजह भी है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। विकेंद्र जेल से छूटने के बाद किस-किस से बात करता था, इसकी सारी जानकारी पुलिस जुटाने में लग गई है।
विज्ञापन

6 of 7
मौके से बरामद बाइक - फोटो : अमर उजाला
चोरी की निकली है बाइक 
हत्या करने के लिए जिस बाइक से बदमाश आए थे, वह चोरी की है। कंकरखेड़ा में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बाइक चोरी वाले दिन की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कंकरखेड़ा से खंगाली, ताकि कोई क्लू मिल जाए। बाफर में घटनास्थल पर पिस्टल के दो खाली खोखे मिले हैं, जिससे अंदेशा कि पिस्टल से बदमाशों ने गोलियां चलाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार गोली के निशान मिले हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विकेंद्र हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गांव में दहशत, आरोपियों के घर पर ताला लगा मिला 
घटना से पहले ही आरोपियों के घर के परिवार की महिलाएं और बच्चे मकान में ताला लगाकर चले गए थे। जिससे अंदेशा है कि विकेंद्र की हत्या की प्लानिंग के बारे में परिवार के लोगों को पहले से ही पता था। जिसके चलते उनको दूर भेज दिया गया।

पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। दिनदहाड़े हत्या की जानकारी लगते ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात और इंस्पेक्टर जानी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने शातिर अपराधी भूपेंद्र बाफर के बारे में भी जानकारी ली और पूछा कि दोनों पक्ष में से कौन सा पक्ष भूपेंद्र बाफर से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद थाना पुलिस इसकी जांच में जुटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें