दो किशोरों की हत्या, two teenager murder
- फोटो : अमर उजाला
दो किशोरों की हत्या: सीडीआर निकाली, बीटीएस उठाया, ड्रोन चलाया मगर हुआ कुछ नहीं
किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव के बाग में दो किशोर सादिक और अमन की रविवार को निर्मम तरीके से हत्या हुई। दोनों शाहजहांपुर के निवासी थे। इस किशोरों को बदमाशों ने क्यों मारा, इसका पुलिस पता नहीं लगा सकी। सादिक की ई-रिक्शा और मोबाइल गायब है। पीड़ित लूट के बाद हत्या होना मान रहे हैं।
पुलिस अन्य कारण से हत्या होना मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली है। वहीं, सोमवार को घटनास्थल पर जाकर एसपी देहात ने पुलिस फोर्स को लेकर जांच की। घटनास्थल से पुलिस ने बीटीएस उठाया है। बाग के ऊपर ड्रोन चलाकर भी दिखवाया गया। मगर अहम सुराग तो दूर ई-रिक्शा तक नहीं मिल सका है।