teacher murder,शिक्षिका की हत्या, पत्नी की हत्या
- फोटो : amar ujala
वारदात - 3
रिश्तों की कच्ची डोर से टूट रहे जिंदगी के वादे, अपने ही बहा रहे अपनों का खून
रिश्तों की डोर कितनी कच्ची होती जा रही है, इसका कोई न कोई उदाहरण हमारी आंखों के सामने हर रोज रहता है। मामूली बातों पर अपने ही अपनों के हत्यारे बन रहे हैं। जिन रिश्तों में साथ-जीने मरने की कसमें खाई जाती हैं, उन्हीं रिश्तों को खून से दागदार किया जा रहा है। मेरठ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। 13 साल पहले जिस प्रेमी युगल ने जिंदगीभर के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा था, अब वही प्रेमी अपनी प्रेमिका (पत्नी) की जान का दुश्मन बन गया। प्रेमी पति ने पहले हथौड़े और फिर चाकू से आखिरी सांस तक पत्नी पर वार किए, इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुखद यह है कि महिला की हत्या के बाद 12 साल के बेटे की परवरिश पर अंधेरा सा छा गया है।
शराब के लिए रुपये न देने पर शिक्षिका पत्नी को मार डाला
कंकरखेड़ा क्षेत्र के शिवलोकपुरी कॉलोनी में हुई सनसनीखेज वारदात से हर कोई सहम उठा। शराब के लिए रुपये न देने पर पति देवेंद्र वर्मा (44) ने अपनी शिक्षिका पत्नी प्रतिमा वर्मा (42) को चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी ने पहले हथौड़े से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, फिर सांस चलती देख चाकू से गला काट दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिल-दहला देने वाली इस वारदात को दंपती के 12 साल के बेटे आशु ने अपनी आंखों से देखा। वह पिता से मां को नहीं मारने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन आरोपी देवेंद्र को बेटे पर भी रहम नहीं आया। आरोपी ने बेटे से मां की गोद छीन ली, जिससे उसकी परवरिश पर अंधेरा सा छा गया है। वहीं वारदात के बाद थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंचे आरोपी देवेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।