फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिन्नतें करता रहा मासूम: बेटे के आंसू देखकर भी नहीं पसीजा हैवान पिता का दिल, पत्नी पर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार, तस्वीरें

Fri, 15 Apr 2022 06:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
teacher murder - फोटो : अमर उजाला
13 साल की प्रेम कहानी का इतना दर्दनाक अंत होगा ये कोई सोच भी नहीं सकता था। देवेंद्र के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उसने पहले प्रतिमा के सिर और चेहरे पर हथौड़े से 18 से 20 बार ताबड़तोड़ वार किए। सांस चलती देख फिर चाकू से गला काट दिया। 12 साल का मासूम बेटा बिलखते हुए मम्मी को छोड़ने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन हैवान बने देवेंद्र ने उसकी एक न सुनी।

श्रद्धापुरी निवासी प्रतिमा और शिवलोक पुरी निवासी देवेंद्र के बीच प्रेम प्रसंग हुआ तो दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। 13 साल पहले परिजनों ने प्रतिमा की शादी देवेंद्र से कर दी। देवेंद्र प्राइवेट नौकरी करता था। शादी के बाद देवेंद्र ने नौकरी छोड़ दी और शराब पीने लगा। घर के खर्चे की सारी जिम्मेदारी प्रतिमा पर आ गई। शराब के कारण दोनों में आए दिन विवाद होने लगा। कई बार दोनों के बीच समझौता तक कराया, लेकिन देवेंद्र ने शराब नहीं छोड़ी। 
विज्ञापन

2 of 7
मृतक शिक्षिका का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
बोला मासूम, पापा ने मम्मी की सांस चलती देख काट दिया गला 
प्रतिमा के 12 साल के बेटे आशु ने बताया कि सुबह के सात बजे वो उठने के बाद मोबाइल पर गेम खेलने लगा। मम्मी ने उसे पढ़ाई करने के लिए कहा, लेकिन वो गेम खेलता रहा। इस पर मम्मी ने उसे डांट भी लगाई। इसी बीच पापा वहां आए तो मम्मी से उनकी कहासुनी हो गई। मम्मी ने पापा को थप्पड़ मारा तो वे गाली देते हुए हथौड़ा उठाकर ले आए। मम्मी के सिर और चेहरे पर हथौड़े से 18-20 वार कर दिए। मम्मी नीचे जमीन पर गिरी तो पापा ने देखा कि वो तड़प रही थीं। इसके बाद उन्होंने चाकू लेकर गला काट दिया। आशु सेंट पैट्रिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी पति - फोटो : amar ujala
चेहरे पर नहीं दिखी शिकन 
हत्या करने के बाद देवेंद्र घर का गेट बाहर से बंद करके स्कूटी पर बेटे को लेकर थाने पहुंचा। खून से सना चाकू दिखाते हुए उसने पुलिस से कहा कि पत्नी उसको बहुत तंग करती थी, ऐसे में उसने आज उसको मारकर सारा झगड़ा ही खत्म कर दिया है। हत्यारोपी का इकबाल-ए-जुर्म सुनकर सारे पुलिस वाले हैरान रह गए।

4 of 7
teacher murder,शिक्षिका की हत्या, पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala
बेहद हंसमुख थी प्रतिमा 
कंकरखेड़ा थाने पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बताया कि प्रतिमा इतना कुछ झेल रही थी, लेकिन उसने कभी स्कूल में अपना दर्द किसी से बयां नहीं किया। शिक्षिकाओं की आंखें नम हो गईं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि प्रतिमा बेहद हंसमुख थी।
विज्ञापन

5 of 7
teacher murder,शिक्षिका की हत्या, पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala
भाई ने कराई दहेज की खातिर हत्या की रिपोर्ट दर्ज 
प्रतिमा के भाई विशाल पुत्र ओमप्रकाश ने कंकरखेड़ा थाने में दहेज की खातिर बहन की हत्या करने की तहरीर दी। विशाल ने बताया कि शादी के बाद से ही देवेंद्र और उसका पिता नत्थू सिंह प्रतिमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। तहरीर के मुताबिक पिता नत्थू सिंह के कहने पर देवेंद्र ने प्रतिमा की हत्या कर दी। 
विज्ञापन

6 of 7
जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala
कंकरखेड़ा थाने में तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रतिमा के मायके पक्ष की तरफ से भाजपा नेता गुल्लू ठाकुर, अरुण शर्मा, हिमांशु, सरला शर्मा थाने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
teacher murder,शिक्षिका की हत्या, पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala
पति ने शिक्षिका पत्नी की हथौड़े और चाकू से गला रेतकर हत्या की है। पति हिरासत में है। मृतक के भाई की तहरीर पर पति और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - आशीष शर्मा, सीओ दौराला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें