फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी आफत : मेरठ- मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में जमींदोज हुए मकान, कहीं पर सड़क धंसी, शामली में युवक की गई जान

Wed, 28 Jul 2021 01:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
बारिश में जलभराव वह मकानों की छत गिरी - फोटो : Amar ujala
मानसूनी की बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है। वहीं कई स्थानों पर बारिश लोगों पर आफत बनकर टूटी। मेरठ में जहां एक व्यक्ति का दो साल पहले बना मकान भरभराकर जमींदोज हो गया तो सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में भी कई मकानों की छत गिर गई। गनीमत रही कि इन हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ।

बारिश के चलते मेरठ में पल्लवपुम, लिसाड़ीगेट सहित कई जगह जलभराव हुआ इससे निचली कॉलोनियों में घरों तक पानी पहुंच गया।बारिश से कई स्थानों पर हादसे होते-होते बचे। सहारनपुर में बारिश के बाद जलभराव से सड़क धंस गई जिससे निर्माणकार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। आगे तस्वीरों में देखें बारिश ने किन जिलों में बरसाया कहर :-


 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश से जलभराव - फोटो : Amar ujala
मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के गांव उकसिया में तेज बारिश के चलते धूमपाल सिंह का परिवार मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बच गया। धूमपाल का मकान बारिश में नीचे की ओर बैठ गया। बताया गया कि  सुबह करीब 5 बजे घर के सदस्य दहशत में बाहर निकल गए, जिसके बाद पूरा मकान भरभरा कर जमींदोज हो गया।

बताया गया कि मकान मालिक धूम पाल सिंह रेलवे कर्मचारी है जो आगामी 30 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाला है। उसने दो साल पहले ही मकान का निर्माण कराया था, लेकिन बारिश के चलते मकान जमींदोज हो गया। वहीं मकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मुजफ्फरनगर के तिस्सा गांव में गिरी मकान की छत - फोटो : Amar ujala
मुजफ्फरनगर में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निराना में तेज बारिश के चलते शमशाद का कच्चा मकान गिर गया। हादसे में सात परिजन घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे परिजनों को बाहर निकाला। सिखेड़ा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल शमशाद व उसकी पत्नी कनीज को गंभीर चोटे आई। जावेद उसकी पत्नी शाइस्ता के अलावा नरगिस, आवेश, कादिर मामूली रूप से घायल हुए हैं। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल परिवार का हाल जाना। राजस्व टीम भेजकर नुकसान का भी आकलन कराया।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बगोवाली में भी दो ग्रामीणों के कच्चे मकान की छत गिर गई। उधर, भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा में महिला सरवती के मकान की भी कच्ची छत गिर गई जिसमें उसका बेटा जाबिर घायल हो गया। दूसरी ओर बारिश के चलते खतौली में बुढ़ाना मार्ग पर एक पेड़ गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

 

4 of 5
सहारनपुर में गिरी मकान की छत - फोटो : Amar ujala
सहारनपुर में भी बारिश से लोगों का जीवन प्रभावित हुआ। यहां तीतरो क्षेत्र के गांव कोलाखेड़ी में आधी रात के बाद बिजली गिरने पर मकान का आधा हिस्सा धराशायी हो गया। मकान के बरामदे में सो रहे परिवार के लोगों ने बिजली की गड़गड़ाहट सुनते ही बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

उधर, जिले के कोर्ट रोड पुल के निकट सड़क बैठ गई, वाहनों की आवाजाही रोकी। तीन महीने पहले ही पुल पर डीएफसीसी के तहत नौ मीटर चौड़ाई का हिस्सा काटकर नवनिर्माण किया गया था। वहीं अब फिर से सड़क धंसने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश से जलभराव - फोटो : Amar ujala
बिजनौर में भी जमकर बारिश हुई बारिश के बाद से जहां मौसम बदल गया।कई स्थानों पर बारिश से मकानों की छत गिर गईं तो कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नजीबाबाद के मकबरा क्षेत्र में एक मकान को नुकसान पहुंचा। बताया गया कि बारिश के कारण मकान की छत गिर गई जिससे परिवार बाल-बाल बचा।

शामली में बारिश ने एक युवक की जान ले ली। जिला निवासी बीएड के छात्र की बारिश के कारण खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बुधवार सुबह सात बजे बीएड की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें