फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून ने पकड़ी रफ्तार : मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में बारिश से गिरा तापमान, कई जगह भरभराकर गिरे मकान

Wed, 28 Jul 2021 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
बारिश से जलभराव - फोटो : Amar ujala
जुलाई माह में धीमी गति से चल रहे मानसून ने माह के अंत में रफ्तार पकड़ ली है। पश्चिमी यूपी में सावन की शुरूआत में बारिश अच्छी हुई, वहीं मंगलवार देर रात के बाद मौसम का मिजाज फिर से बदल गया और वेस्ट यूपी के अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश हुई। बुधवार को भी सुबह से ही रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं।

मेरठ में मंगलवार रात को तेज बारिश हुई तो बुधवार को भी सुबह मौसम खुशगवार दिखा। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। अच्छी बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट आई वहीं कई स्थानों पर जलभराव की समस्याएं उत्पन्न हो गईं। बारिश से कई स्थानों में करंट लगने व कच्चे मकान गिरने से हादसे हो गए, तो कई स्थानों पर जलभराव जैसी समस्याएं उपन्न हो गईं। आगे देखें किस जिले में कैसा रहा मौसम का मिजाज -
 
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ में बारिश - फोटो : Amar ujala
बारिश के चलते मेरठ में पल्लवपुम, लिसाड़ीगेट सहित कई जगह जलभराव हुआ इससे निचली कॉलोनियों में घरों तक पानी पहुंच गया। रोहटा थाना क्षेत्र के गांव उकसिया में तेज बारिश के चलते धूमपाल सिंह का मकान नीचे की ओर बैठ गया। सुबह करीब 5 बजे घर के सदस्य दहशत में बाहर निकल गए, जिसके बाद पूरा मकान भरभरा कर जमींदोज हो गया।

बताया गया कि मकान मालिक धूम पाल सिंह रेलवे कर्मचारी है जो आगामी 30 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाला है। उसने दो साल पहले ही मकान का निर्माण कराया था, लेकिन बारिश के चलते मकान जमींदोज हो गया। वहीं मकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 6
गंगा का जलस्तर बढ़ने तटबंध बनाते किसान - फोटो : Amar ujala
मेरठ देहात क्षेत्रों में भी मंगलवार आधी रात के बाद बारिश शुरू हुई। इससे गली मोहल्लों में पानी भरने के साथ ही आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सरधना में देर रात बारिश हुई, जो बुधवार सुबह को भी जारी रही। इससे सड़कों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई।

हस्तिनापुर में बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश के चलते तटबंध टूटने का खतरा बढ़ता जा रहा है। अगर गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा, तो खादर क्षेत्र की बड़ी आबादी प्रभावित हो सकती है। बहसूमा में सुबह से हो रही झमाझम बारिश से सड़कें और गली मोहल्लों में जलभराव हो गया। हालांकि किसानों को बारिश से राहत मिली है। धान और गन्ने की फसल के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है।
 

4 of 6
बारिश से जलभराव - फोटो : Rain in west up, rain
बिजनौर में भी जमकर बारिश हुई बारिश के बाद से जहां मौसम बदल गया। वहीं कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

नजीबाबाद में रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे कई संपर्क मार्गों पर जलभराव हो गया। मकबरा क्षेत्र में एक मकान को नुकसान पहुंचा है, बताया गया कि बारिश के कारण मकान की छत गिर गई जिससे परिवार बाल बाल-बचा।

 
विज्ञापन

5 of 6
बारिश से जलभराव - फोटो : Amar ujala
शामली में मंगलवार आधी रात से बारिश लगातार जारी है। शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, वहीं खेतों में पानी भरने से सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है। हालांकि इस बारिश से गन्ने की फसल को लाभ होगा।

बागपत में बीते 12 घंटे से लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर की निचली बस्तियों में जलभराव होने से घरों में पानी घुस गया। देहात के कई संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सहारनपुर में गिरी मकान की छत - फोटो : Amar ujala
मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते भोपा के गांव तिस्सा में एक ग्रामीण के घर की कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई। हादसे में परिवार बाल बाल बचा। बताया गया कि हादसे में एक बालक को हल्की चोट आई है।

सहारनपुर में रात से ही लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है कई इलाकों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई गली मोहल्लों के साथ हाईवे पर भी जलभराव हो गया 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें