मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उधर, भोपा थाने के मोरना चौकी प्रभारी एसआई ओमकार सिंह व शुकतीर्थ चौकी प्रभारी एसआई अक्षय खारी सोमवार शाम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मोरना-बिहारगढ़ मार्ग पर बाइक सवार संदिग्ध को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर बिहारगढ़ मार्ग होते हुए भागने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ सूबे सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भाग रहे बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी। बिहारगढ़ मार्ग पर सरकारी बीज गोदाम के निकट बाइक फिसलने से युवक नीचे गिर गया, जिसके बाद हुई फायरिंग में आरोपी युवक गोली लगने से घायल हो गया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे उपचार के लिए भोपा सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल युवक की पहचान गांव ककराला निवासी नीरज कश्यप के रूप में हुई है, जिसके पास से तमंचा-कारतूस और एक संदिग्ध बाइक बरामद हुई है। नीरज कश्यप के खिलाफ लूट-हत्या समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।