फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: दूसरी शादी करने से रोका तो पत्नी को दी खौफनाक मौत, दो साल पहले की थी कोर्ट मैरिज

Mon, 30 Nov 2020 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
सिमरन का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले दिल्ली निवासी युवती से प्रेम विवाह करने वाले युवक ने दूसरी शादी करने के लिए पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी पति को लखनऊ से गिरफ्तार कर खेत से शव बरामद किया। मां की तहरीर पर पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता पांच दिनों से लापता थी। 
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी आमिर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मंडोली शाहदरा निवासी सिमरन (23) ने दो साल पहले आमिर पुत्र शाहिद से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से दोनों सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में किराए पर रह रहे थे। युवक के अन्य परिवार वाले पास के गांव जैनपुर में पनीर का काम करते थे। कुछ दिनों बाद सिमरन ने अपनी मां शाबरी को बताया कि पति दूसरी शादी करने की बात कहकर छोड़ने की धमकी देता है। 

शाबरी ने पुलिस को बताया कि बेटी से आखिरी बार 25 नवंबर को बात हुई थी। उसने बताया था कि पति दूसरी शादी करने पर उतारू है। उसके बाद से बेटी का फोन बंद बता रहा था। हर्रा स्थित मकान पर भी ताला लगा मिला। शनिवार को सरूरपुर थाने में हर्ष नगर दिल्ली निवासी शाबरी बेगम पत्नी शरीफ ने दामाद आमिर व अन्य तीन के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

3 of 6
सिमरन (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
फुटेज में नजर आए हत्यारोपी
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में साक्ष्य मिले हैं। आरोपी एक बोलेरो गाड़ी में विवाहिता को डालकर ले जाते दिख रहे हैं। सर्विलांस की मदद से रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी आमिर को लखनऊ से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

4 of 6
आरोपी आमिर और सिमरन (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
पत्नी से छुटकारा चाहता था 
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हत्यारोपी आमिर पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था। 25 नवंबर को दोनों में हाथापाई हुई थी। उसी रात आमिर ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को जैनपुर गांव के जंगल में दफना दिया। आमिर पुत्र शाहिद निवासी मंडोली दिल्ली, आरिज पुत्र मतीन निवासी नूरपुर अलीगढ़, नसीम निवासी नूंह मेवात हरियाणा, बबलू निवासी बिनौली बागपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रिया और शमशाद - फोटो : अमर उजाला
प्रेम विवाह में इन्हें भी मिला धोखा
28 मार्च 2020 :
परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल में प्रेमी शमशाद ने प्रिया और बेटी कशिश की हत्या कर शव कमरे में दफना दिए थे।
2019 : दौराला क्षेत्र के लोहिया गांव में अमन उर्फ साकिब ने एकता नाम की युवती की हत्या कर शव खेत में दबा दिया था। 
22 फरवरी 2017 : शमशाद ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में दबा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी अजय साहनी, मेरठ - फोटो : amar ujala
मुख्य आरोपी गिरफ्तार 
युवक ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। मुख्य आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। -अजय साहनी, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें