चीन में आयोजित एशियाई गेम्स के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में रजत पदक जीतने वाली पारुल चौधरी ने 24 घंटे में चांदी के बाद सोना जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। पारुल ने पांच हजार मीटर महिलाओं की दौड़ में भारत के लिए पहली बार सोना जीता। पारुल की इस कामयाबी से परिजनों में हर्ष का माहौल है।
वहीं, ग्रामीणों ने पारुल के घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी।