फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की बेटी ने रचा इतिहास: छोटे से गांव से निकल छुआ आसमान, पारुल की उपलब्धि पर खुशी से झूम उठा देश

Tue, 03 Oct 2023 07:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पारुल चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
किसान की बेटी पारुल चौधरी ने मंगलवार को चीन में इतिहास रच दिया। भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक आया तो पूरे देशवासियों के चेहरों पर खुशी छा गई। उधर, देश के लोगों ने सोशल मीडिया पर पारुल चौधरी को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की। 

चीन के हांगझाऊ में आयोजित एशियन गेम्स के ट्रेक एंड फील्ड इवेंट में मेरठ की एथलीट बेटी पारुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोने पर कब्जा किया है। मंगलवार को पारुल ने पांच हजार मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले सोमवार को पारुल ने 3000 मीटर में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन

2 of 7
पारुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पारुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ के फाइनल में पहला स्थान हासिल कर एशियाई खेल 2023 में भारत को 14वां स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने कल शाम महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता था, लेकिन इस बार अंतिम कुछ मीटर में उन्होंने तेजी ला दी और अपने प्रतिद्वंद्वी को आश्चर्यचकित करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।
विज्ञापन

3 of 7
पारुल चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
बेटी ने दूसरे दिन भी जीता पदक, खुशी से गदगद हुए मेरठ के लोग
मेरठ में दौराला क्षेत्र के इकलौता गांव निवासी कृष्णपाल सिंह की बेटी पारुल चौधरी ने मंगलवार को दूसरे दिन लगातार पदक हासिल किया। पारुल द्वारा स्वर्ण पदक जीतने की खबर मेरठ पहुंची तो लोग खुशी से झूम उठे। उधर, गांव में पारुल चौधरी के घर पर परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। बताया गया कि गांव में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई है। 

4 of 7
पारुल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
किसान की बेटी ने विश्व में किया भारत का नाम रोशन
गांव में खेती करने वाले कृष्णपाल सिंह की बेटी पारुल चौधरी ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। छोटे से गांव से निकली बेटी की इस बड़ी उपलब्धि पर पूरा गांव और परिवार गर्व महसूस कर रहा है। पारुल चौधरी इससे पहले भी कई उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
पारुल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
चारों भाई-बहनों ने किया माता-पिता का नाम रोशन
कृष्णपाल सिंह खेती करते हैं और उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा राहुल दीवान टायर फैक्टरी में मैनेजर है, दूसरे नंबर की बेटी प्रीति सीआईएसएफ में स्पोर्ट्स कोटे से दरोगा है। तीसरे नंबर की पारुल चौधरी हैं। वह रेलवे में टीटीई हैं। चौथे नंबर का बेटा रोहित यूपी पुलिस में है। पारुल और प्रीति ने भराला गांव स्थित बीपी इंटर कॉलेज से कक्षा 10 व इंटर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद मेरठ कॉलेज मेरठ से ग्रेजुएशन की। पटियाला पहुंचकर विवि टॉपर रही।
विज्ञापन

6 of 7
पारुल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता से शुरू किया दौड़ना 
भराला गांव के बीपी इंटर कॉलेज से बड़ी बहन प्रीति चौधरी के साथ पारुल चौधरी ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शुरुआत की। शुरुआती दिनों में बड़ी बहन से ही पारुल की प्रतिस्पर्धा रही। दोनों ने ही 1600 और तीन हजार मीटर में दौड़ना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पारुल चौधरी, एथलीट मेरठ - फोटो : amar ujala
चयन के दौरान बहन से ही प्रतिस्पर्धा होने के बाद परिजनों ने बड़ी बहन को पांच हजार मीटर में दौड़ने की सलाह दी। बहन के साथ शुरू हुई प्रतिस्पर्धा के बाद पारुल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और हंगरी में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक से चूक जाने के बाद भी पारुल ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें