फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramlila में हदें पार: मंच पर मंदाकिनी बनी महिला, आयोजकों को नहीं आई शर्म, बुद्धिजीवी बोले- समाज के लिए घातक

Wed, 21 Sep 2022 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
रामलीला में अश्लील डांस रोकने की मांग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला का मंचन करने के दौरान सारी हदें पर कर दी गईं। यहा मंच पर प्रस्तुति देते हुए नृत्यांगना ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी के वेश में नृत्य किया। इसके कई वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने जहां पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई है वहीं आयोजकों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अश्लील डांस पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि रामलीला में इस प्रकार से भोंडे नृत्य का आयोजन किया जाना समाज के लिए घातक है। 

दरअसल रामलीला मंचन कर एक ओर जहां लोग मर्यादा पुरुषोत्तम के चरित्र से सीख लेते हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रामलीला मंचन के दौरान जमकर मर्यादा तोड़ी जा रही है। सोशल मीडिया पर रामलीला मंचन की कुछ ऐसी वीडियो इन दिनों वायरल हो रही हैं जो शर्मसार कर रही हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब रामलीला मंचन के दौरान आपत्तिजनक नृत्य का मामला सामने आया है, लेकिन पुलिस इसके लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाती। इन दिनों विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। बिजनौर के हल्दौर में रामलीला के मंचन के दौरान आयोजकों ने सारी सीमाएं लांघ दीं।
विज्ञापन

2 of 6
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला
बुद्धिजीवी बोले-समाज के लिए घातक, लगे रोक
मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला मंचन के दौरान मंच पर मर्यादा तोड़ने की वीडियो वायरल होने के बाद समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए घातक बताया है। नगर में चल रही रामलीला के मंच पर आयोजकों द्वारा चंद पैसे के लालच में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर अश्लीलता का नंगा नाच खेला गया। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। वीडियो वायरल होने के बाद समाज के बुद्धिजीवियों ने इस पर रोष जताते हुए रामलीला जैसे पवित्र मंचन का उपहास उडाने की संज्ञा दी है।
विज्ञापन

3 of 6
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला
जिले में कई जगह अश्लील डांस, प्रशासन ने साधी चुप्पी
सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो वायरल हो रही हैं, जो जिले के हल्दौर, फीना, स्योहारा समेत अन्य कई जगहों की बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर इनसबके बावजूद पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। आरोप तो यहां तक हैं कि कुछ राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप के कारण अफसर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। 

 

4 of 6
अनिल कुमार कुशवाह व नीरज अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
समाज के हित में सही नहीं: अनिल कुशवाह
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजसेवी अनिल कुशवाह ने कहा कि रामलीला मंचन के माध्यम से हम अपने बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम राम का चित्रण दिखाकर उनके पद चिन्हों पर चलने की अपील करते हैं | यदि रामलीला मंचन जैसे पवित्र आयोजनों ने ही अश्लीलता का नंगा नाच होगा तो ये समाज हित में सही नहीं है | 

चकाचौंध में संस्कृति भूल रहे युवा: नीरज अग्रवाल
संघ कार्यकर्ता व लुब्रिक्रेंट के प्रमुख व्यवसायी नीरज अग्रवाल ने रामलीला मंचन के दौरान भोंडे नृत्य की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे हिंदू संस्कृति पर कलंक के समान बताया है। रामलीला मंचन का मतलब भगवान राम के आदर्शों पर चलने के लिए अग्रसारित करना है। आज के युवा सोशल मीडिया की चकाचौंध में अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं | रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों से युवा वर्ग अपनी सनातनी संस्कृति को समझने का प्रयास करता है । उन्होंने रामलीला मंचन में इस तरह के भोंडे नृत्य की निंदा की है |
विज्ञापन

5 of 6
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला
चंद रुपयों के लालच में पवित्र आयोजन को बदनाम कर रहे आयोजक
क्षेत्र में स्योहारा के साथ-साथ दर्जनों स्थानों पर आदर्श रामलीला का मंचन किया जाता रहा है। लेकिन वर्तमान में रामलीला कमेटी के कुछ आयोजकों ने चंद रुपये के लालच में रामलीला के मंचन को बदनाम कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जो स्योहारा के मोहल्ला रियासत में चल रही आदर्श रामलीला मंचन के दौरान की बताई जा रही है।

वीडियो में अश्लील नाच होता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने पर कमेटी के आयोजक तरह तरह की सफाई देने में लगे हैं। मंगलवार को वीडियो के वायरल होने पर कई लोगों ने पुलिस प्रशासन से अश्लील डांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धर्म सिंह मार्छाल, एएसपी पूर्वी - फोटो : अमर उजाला
रामलीला मंचन में चल रहे अश्लील डांस के वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। कहीं भी रामलीला मंचन में इस तरह का भोंडा डांस नहीं होगा। यदि क्षेत्र में कहीं भी अश्लील डांस का आयोजन पाया जाता है तो कमेटी आयोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -धर्म सिंह मार्छाल, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें