फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड: सहेली को बचाने की गुहार लगाती रही अफसाना, ब्वॉयफ्रेंड ने एक न सुनी, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर कार में हुई खौफनाक वारदात

Sun, 15 Aug 2021 09:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे सरधना के नानू की रहने वाली दो युवतियों हिना और अफसाना की निर्मम हत्या कर दी गई। इन युवतियों का कसूर इतना था कि दोनों साथ रहती थीं। दोनों के शव नानू रतौली मार्ग पर नाला पटरी पर मिले। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी गौरव त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

सरधना के नानू में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस पूछताछ में आरोपी गौरव ने कई बड़े खुलासे किए। अपने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दोनों युवतियों की हत्या करना कबूल कर लिया है। आरोपी का कहना था कि दोनों युवतियां उसे ब्लैकमेल कर रही थीं। इसलिए उसने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि आरोपी गौरव अफसाना और हिना को मारने की प्लानिंग एक सप्ताह पहले बना ली थी। इसके लिए उसने रात का वक्त चुना। 10 अगस्त को शाम करीब पांच बजे गौरव अपने दोस्त के साथ नोएडा गया।

यहां से दोनों युवतियों को कार में बैठा लिया और गाजियाबाद से शॉपिंग कराने की बात कही। उसने दोनों को करीब आठ बजे शॉपिंग कराई। इसके बाद वह उन्हें कार से लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर निकला।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गौरव ने कार में रात करीब 10 बजे ही हिना के सिर में गोली मार दी। अफसाना यह देखकर हड़बड़ा गई। वह हिना को अस्पताल लेकर जाने की गुहार लगाती रही लेकिन उसके ब्वॉयफ्रेंड ने एक न सुनी। जिस पर वह गिड़गिड़ाने लगी और हिना को अस्पताल लेकर चलने को कहने लगी, लेकिन वह दोनों को लेकर नानू नहर के पास रात करीब 11 बजे ले आए।

4 of 6
मामले की करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
लहूलुहान हालत में हिना कार में तड़पती रही और गौरव अफसाना को लेकर नानू नहर के पास से थोड़ी दूरी पर ले जाकर बात करने लगा। करीब एक घंटा दोनों में बातचीत हुई, जिसके बाद गौरव ने अफसाना को भी करीब 12 बजे गोली मार दी। इसके बाद गौरव और उसके दोस्त ने दोनों शव नानू रतौली गांव मार्ग पर नहर में फेंक दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला

5 of 6
मामले की जानकारी करती पुलिसय़ - फोटो : amar ujala
गौरव नानू गांव का है। जिसके चलते उसको जंगल की पूरी जानकारी थी। आरोपियों ने ट्यूबवेल पर अपने हाथ पैर और कार को साफ किया। वहीं शनिवार तड़के एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

वहां से चंद कदम दूर आरोपी गौरव की ट्यूबवेल थी। जहां पर एसएसपी ने हाथ धोए। तभी वहां खून पड़ा दिखाई दिया था। वहीं देर रात दोनों युवतियों के शवों का नानू गांव में सुपुर्द.ए.खाक कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के सिर में एक एक गोली का निशान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नहर पटरी पर मिले युवतियों के शव - फोटो : अमर उजाला
दो बीघा जमीन बेच चुका हूं
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफसाना से प्यार करता था, लेकिन वह हिना को छोड़ने को तैयार नहीं थी। दोनों की फरमाइश बढ़ती जा रही थीं। पहले दिल्ली व फिर नोएडा में किराये के फ्लैट में उनको रखा। उनका पूरा खर्च वह उठाता था। इसके चलते उसकी दो बीघा जमीन तक बिक गई। ईद पर भी उसका विवाद हुआ था। 21 जुलाई को अफसाना ने गौरव को पीटा व फिर नोएडा थाने में तहरीर दे दी। वह उसको दुष्कर्म के मामले में फंसाने की बात कहती थी।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली
मेरठ पुलिस ने पहले नोएडा और फिर गाजियाबाद जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली है। इसमें गौरव और दोनों लड़कियां दिख रही हैं। एक्सप्रेसवे पर हिना को कहां पर गोली मारी है, इसका भी पुलिस पता लगाने में जुटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें