फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत जेल में एंट्री के वक्त 'बिंदास अंदाज' में था मुन्ना बजरंगी, यकीन नहीं तो खुद देख लें तस्वीरें

Wed, 18 Jul 2018 05:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
मुन्ना बजरंगी
पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में एंट्री के वक्त बड़े ही बिंदास अंदाज में देखा गया था। इसका सबूत यह है कि आठ जुलाई रविवार की रात में जब मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से बागपत जेल लाया गया, तो उस समय किसी ने डॉन की एक वीडियो बना ली। जिसमें वह हंसता हुआ दिख कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे कई लाख लोग देख चुके हैं। आगे तस्वीरों में देखिए मुन्ना डॉन का बिंदास अंदाज...
विज्ञापन

2 of 7
मुन्ना बजरंगी
बता दें कि मुन्ना बजरंगी का एक आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार रात नौ बजे का है। जब झांसी जेल से मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में लाया गया था।

पढ़ें : डॉन मुन्ना बजरंगी को गोलियां लगीं 7, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले 13 निशान, 6 अनसुलझे सवाल
विज्ञापन

3 of 7
मुन्ना बजरंगी
इसमें बागपत जेल में एंट्री से ठीक पहले मुन्ना बजरंगी पुलिस के सुरक्षा घेरे में है। मुन्ना बजरंगी कभी बातें कर रहा है तो कभी हंस रहा है। रविवार की रात में करीब सवा नौ बजे माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से एंबुलेंस में बागपत जेल शिफ्ट किया गया था।

4 of 7
मुन्ना बजरंगी
इसी दौरान जिला जेल के मुख्य द्वार पर एंबुलेंस से उतरते समय डॉन मुन्ना बजरंगी का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाया। इस वीडियो में डॉन एंबुलेंस से उतरता हुआ नजर आ रहा है।

पढ़ें : गोली मारने से पहले मुन्ना बजरंगी के साथ हुई थी मारपीट, रिपोर्ट में पसली की हड्डी टूटी मिली
विज्ञापन

5 of 7
मुन्ना बजरंगी
मुन्ना बजरंगी ने एंबुलेंस से उतरकर पुलिस कर्मियों के साथ भी बातचीत की और अपना सामान उठाया। वीडियो में पुलिस कर्मियों से घिरे यूपी के सबसे बड़े डॉन का आखिरी अंदाज खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
मुन्ना बजरंगी
सोमवार को जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। चंद मिनट में ही वीडियो सभी के मोबाइल में पहुंच गई। वीडियो को किसने वायरल किया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि वीडियो जिसने भी वायरल की है, उसकी जांच कराई जाएगी।

पढ़ें : Pics: डॉन मुन्ना बजरंगी के मर्डर का रहस्य, इन बड़े सवालों में छिपा असली हत्यारा, जानिए कौन?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुन्ना बजरंगी
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के आखिरी अंदाज की फोटो।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें