अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
लता के पति सोनू ने बताया कि वह बच्चों को डांटने नहीं देती थी, जरा सा भी कुछ कहने पर नाराज हो जाती थी। शनिवार को बच्चे ने ऐसा कर दिया कि उसको थप्पड़ मारना ही पड़ा। जिस पर वह गुस्सा हो गई। वह काम पर चला गया। शाम को उसने बच्चों को दूध में मिलाकर जहर दे दिया। सोनू ने बताया कि वह बच्चों को डांट भी नहीं सकता था। शनिवार को बस उसने छोटी सी बात पर एक थप्पड़ मार दिया, तो बस पूरा घर सिर पर उठा लिया। गुस्सा हो गई। वह तो अपने काम पर चला गया। बाद में वह भी बाहर चली गई और बाहर से गेहूं में रखने वाली दवा ले आई। शाम को उसने खाना बनाया। उसने और बड़े बेटे ने खाना खाया और दोनों बाहर निकल गए। जबकि लता गुस्से में भरी हुई थी। उसने दूध में गेहूं में रखने वाली दवा डालकर बच्चों को पिला दिया।