मॉडल विवेक शाहू की हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस की टीम जांच में जुटी है। हालांकि इस हत्याकांड को लेकर पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। वहीं शुक्रवार को मॉडल की महिला मित्र बयान दर्ज कराने पहुंची। इस दाैरान उसने एक नया ही खुलासा किया। पुलिस की जांच अब गर्लफ्रेंड के सच और झूठ के ईर्द-गिर्द घूम रही है।
सिर्फ व्हाट्सएप काॅल करता था विवेक
पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि मॉडल विवेक साहू काफी दिनों से घर पर ही रह रहा था। गुरुग्राम से आने के बाद उसने अपना मोबाइल भी रिचार्ज नहीं कराया था। मोबाइल की आउटगोइंग बंद हो चुकी थी, इनकमिंग ही चालू थी। अगर किसी को कॉल करना होता तो विवेक घर पर लगे वाईफाई से फोन को कनेक्ट करके व्हाट्सएप कॉल कर लेता था। ऐसा वह क्यों कर रहा था, इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है।