पुलिस भर्ती परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में 4776 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसके क्रम में 3091 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 1685 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बिजनौर में प्रथम पाली में 1539 में परीक्षा छोड़ी और वे परीक्षा से अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में कुल 5400 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी।
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस द्वारा यह भी चेतावनी दी जा रही है कि परीक्षा देने आए छात्र-छात्राएं केवल तीन ही चीज परीक्षा केंद्र के अंदर ले जा सकते हैं एक आधार कार्ड, पैन और अपना एडमिट कार्ड। युवकों के हाथ में बंधी राखियां, कलावे, ब्रासलेट आदि भी खुलवा दिए गए।