फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में आग की जांच तेज, दिल्ली भेजा कोच, फॉरेंसिक लैब भेजे गए नमूनों से खुलेगा राज

Mon, 07 Mar 2022 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
burning train - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के दौराला स्टेशन पर शनिवार को 12 कोच वाली सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में आग लगने के मामले की जांच रेलवे मुख्यालय और रेलवे सुरक्षा बल  (आरपीएफ) अपने स्तर से करेंगे। इसके लिए जले हुए दो कोच का सैंपल गाजियाबाद की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। इससे पता चलेगा कि यह  हादसा था या फिर किसी असमाजिक तत्व की हरकत। वहीं, रेलवे मुख्यायल की ओर से तीन सदस्यीय एसएजी (उच्च स्तरीय कमेटी) गठित कर दी गई थी। ये कमेटी अपनी अलग से तकनीकी जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी। 

रविवार को एक कोच को गाजियाबाद की ओर रवाना कर दिया गया। इस कोच को शकूरबस्ती में मेमू शेड में भेजा जाएगा। वहीं, दूसरा कोच अधिक जला हुआ है। इसकी जांच करने के लिए रेलवे की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य अगले एक-दो दिन में मेरठ पहुंच सकते हैं। इन दोनों कोच की जांच को हर पहलू को महत्वपूर्ण मानते हुए किया जा रहा है। जिससे आगे ऐसी किसी भी घटना को रोका जा सके। अन्य बचे हुए कोच को सहारनपुर भेज दिया गया था। सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर का मेंटीनेंस सहारनपुर में ही किया जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
प्राथमिक रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई
घटना के बाद एक संयुक्त रिपोर्ट भी मुख्यालय तैयार कर भेजी गई है। इसमें स्थानीय अधिकारियों की टीम में डिविजन मुख्यालय को संयुक्त रिपोर्ट भेजी है। इसमें कोच एंड वैगन, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के रेलवे अधिकारी शामिल रहते हैं। ट्रेन में आग लगने के बाद का प्रकरण और यात्रियों को राहत देने की एक-एक जानकारी की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। जिससे कमिश्नर रेलवे सेफ्टी द्वारा संज्ञान लेने के बाद जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
कोच में लगी आग। - फोटो : amar ujala
मार्च में ही ट्रेनों पर आती है आफत
इससे पहले मार्च-2021 में दो बार शताब्दी में आग लग गई थी। पहला मामला 13 मार्च का है। देहरादून से चलकर वाया मेरठ, नई दिल्ली को जाने वाली शताब्दी में हरिद्वार-देहरादून के बीच में कोच सी-5 में आग लग गई थी। तत्काल ट्रेन को रोककर आग पर काबू पाया गया था। वहीं, 20 मार्च 2021 को नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी में गाजियाबाद स्टेशन पर लगेज कोच में स्टेशन पर आग लग गई थी। इसे भी कई घंटे बाद काबू किया गया था। इस मामले में ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया था।

4 of 5
ट्रेन में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
यह है मामला 
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली टू-डीएस पैसेंसर ट्रेन में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई थी। दो कोच पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि एक कोच 20-25 प्रतिशत जल गया था। आग के लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। शार्ट सर्किट और ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। हादसे के कारण दिल्ली-मेरठ रूट पर ट्रेनों का आवागमन पांच घंटे तक ठप रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जलकर राख हुए कोच। - फोटो : amar ujala
हादसा बड़ा है...आग लगने का कारण आना चाहिए सामने
सहारनपुर-दिल्ली टू-डीएस पैसेंजर ट्रेन में आग लगने के बाद जले 8 कोच सहारनपुर भेज दिए गए। एक जला हुआ कोच दिल्ली भेजा गया है जबकि एक अभी दौराला में ही है। रविवार को यहां से गुजरने वाले यात्री कोच में हुए अग्निकांड को लेकर बातें करते रहे। कोई कह रहा था कि बड़ा हादसा था, यात्री बाल-बाल बच गए। न सिर्फ आग लगने का कारण सामने आना चाहिए, बल्कि अगर आग लगने में कोई लापरवाही हुई है तो कार्रवाई भी होनी चाहिए।

कोई रेलवे के आग बुझाने के इंतजामों पर सवाल उठा रहा था तो कोई यात्रियों की परेशानी का जिक्र कर रहा था। रेलवे के कई स्थानीय अधिकारियों ने जले हुए कोच की जांच की। मुख्यालय की ओर से उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराई जा रही है। रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर संज्ञान लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें