फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन थी शाइना: कब्रिस्तान के पास मिली थी सिर कटी लाश, पहचान हुई तो खुले खौफनाक राज, अफसर भी हैरान

Wed, 17 Aug 2022 08:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
शाइना का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
मेरठ में लिसाड़ीगेट में छह दिन पहले कब्रिस्तान के पास से मिली सिर कटी लाश की पहचान हो गई है। युवती किसी दूसरे शहर की नहीं बल्कि मेरठ के लिसाड़ीगेट के शालीमार गार्डन की रहने वाली थी। उसका नाम शाइना है और उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। वहीं युवती की हत्या को लेकर कई खौफनाक राज सामने आए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि युवती के पिता और भाई ने उसकी हत्या की थी। 

बता दें कि 12 अगस्त यानी शुक्रवार को लिसाड़ीगेट के न्यू इस्लामनगर में एक युवती का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया था। शव के पास फल रखने वाली प्लास्टिक की खाली कैरेट भी मिली थी। पुलिस ने अंदेशा जताया था कि आरोपी शव को चादर में लपेटकर कब्रिस्तान में फेंकने जा रहे थे लेकिन किसी के आने की आहट के कारण उसे नहीं फेंक सके।
विज्ञापन

2 of 5
शाइना मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
शाइना ने किया था आत्महत्या का प्रयास
पुलिस की जांच में पता चला है कि शाइना ने कुछ दिनों पहले आत्महत्या का करने का भी प्रयास किया था। वह अपने प्रेमी के साथ निकाह करना चाहती थी लेकिन परिजन इस फैसले से नाराज थे। परिजनों ने ने उसे काफी समझाया भी थी।
विज्ञापन

3 of 5
शाइना मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
जिद पर अड़ी थी शाइना
बताया गया कि शाइना अपने प्रेमी के साथ निकाह करने की जिद पर अड़ी हुई थी। लेकिन परिजन उसका निकाह कहीं दूसरी जगह करना चाहते थे। वहीं खूब समझाने के बाद भी शाइना नहीं मानी तो उन्होंने हत्या की साजिश रच डाली।

4 of 5
सिर कटी लाश मिली। - फोटो : amar ujala
भाई बोला- बदनामी के डर से मार डाला
पकड़े जाने के बाद आरोपी भाई ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि समाज व रिश्तेदारी में बदनामी के डर से शाइना की हत्या कर दी थी। उसने शाइना की गर्दन माधवपुरम नाले में फेंकने की बात कही है। वहीं पुलिस की टीम जेसीबी द्वारा युवती की गर्दन तलाशने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
खुलासे के लिए लगाई थीं 10 टीमें 
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि इस वारदात का खुलासा करने के लिए एसओजी व क्राइम ब्रांच और पुलिस की 10 टीमें लगाई गई थीं। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवती के पिता व भाई ने गर्दन काट कर हत्या कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें