फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी याकूब की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश: लोकेशन दिल्ली में, पुलिस देहात में ढूंढ रही, हिस्ट्रीशीटर के यहां ली तलाशी

Tue, 26 Apr 2022 12:54 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
दबिश देने पहुंची मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
मेरठ में अवैध मीट फैक्टरी मामले में हाजी याकूब कुरैशी की तलाश में भावनपुर पुलिस ने अब्दुल्लापुर में हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती के घर पर दबिश दी। हालांकि यहां भी याकूब और उनका परिवार नहीं मिला। वहीं, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की आरा मशीन की भी तलाशी ली। यहां तीन गाड़ियां मिलीं। पुलिस का कहना है कि याकूब के अब्दुल्लापुर में होने की सूचना मिली थी।

वहीं पिछले सप्ताह पुलिस ने दावा किया था कि हाजी याकूब की लोकेशन दिल्ली और राजस्थान में मिली है उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश जारी हैं। वहीं जांच पड़ताल में यह भी खुलासा हुआ था कि कुर्की की कार्रवाई की भनक लगते ही हाजी याकूब ने अपने मेरठ आवास से गाड़ियां और अन्य सामान अपने रिश्तेदारों के यहां भिजवा दिया है। ऐसी ही एक सूचना पर सोमवार को पुलिस भावनपुर में हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंची और छानबीन की। हालांकि पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

हापुड़ रोड स्थित पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी में बिना अनुमति के पैकेजिंग किए जाने को लेकर कार्रवाई चल रही है। एमडीए ने हापुड़ रोड स्थित अलफहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड पर सील लगाई थी। एमडीए का कहना था कि 2019 में हाईकोर्ट ने सिर्फ फैक्टरी की सील खोलने का ऑर्डर दिया था न कि संचालन करने का, जबकि फैक्टरी में मीट पैकेजिंग की जा रही थी। इसी आधार पर एमडीए ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

2 of 7
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने फैक्टरी से छापा मारकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम और दोनों बेटे इमरान, फिरोज पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तब से ही पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके परिवार की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास चल रहा है। 

पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि याकूब और उसका परिवार भावनपुर के अब्दुल्लापुर में छिपा है। याकूब की गाड़ी भी एक आरा मशीन में खड़ी है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक ने हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती के घर दबिश दी। यहां आराम शीन के पास तीन वाहन मिले हैं। यह वाहन नदीम मेवाती के बताए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री अलफहीम - फोटो : amar ujala
नदीम भावनपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस नदीम से पूछताछ करने के बाद लौट गई। इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक का कहना है कि आशंका थी कि याकूब कुरैशी या उनके परिवार के अन्य सदस्य यहां पर आए हुए हैं, लेकिन यहां परिवार का कोई भी सदस्य नहीं मिला। याकूब कुरैशी के परिवार की लोकेशन कभी दिल्ली भी मिलती रही है, लेकिन अब तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: चिल्लाते रहे मासूम: नहीं पसीजा विनोद का दिल, पत्नी की गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, थाने जाकर बोला- पूनम को मारकर आया हूं, गिरफ्तार कर लो

4 of 7
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री अलफहीम - फोटो : amar ujala
याकूब की गिरफ्तारी के लिए लगाईं पांच टीमें, कई जगह दबिश
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के गिरफ्तारी वारंट के बाद पुलिस पांच टीमों का गठन किया है। इन टीमों ने याकूब परिवार की तलाश में कई जगह दबिश दी। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि याकूब परिवार की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

याकूब कुरैशी की अवैध मीट फैक्टरी में रखे हुए करीब पांच करोड़ रुपये कीमत के मीट का निस्तारण कराने के लिए कोर्ट में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब तक याकूब के घर दो बार नोटिस भेज चुकी है पर इसका कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं एमडीएम और प्रशासन फैक्टरी और अस्पताल पर बुलडोजर चलवाकर धवस्त करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

5 of 7
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री अलफहीम
दिल्ली और राजस्थान में दबिश
याकूब अपने रिश्तेदारों के यहां दिल्ली या राजस्थान में हो सकते हैं। पुलिस ने दिल्ली राजस्थान समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू की। याकूब के करीबी व रिश्तेदारों को भी पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने संरक्षण दिया तो कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री अलफहीम
एक साथ है पूरा परिवार 
पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के दौरान याकूब व उनके परिवार के मोबाइल नबंरों की सीडीआर निकाली थी। इसमें याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज के मोबाइल की लोकेशन एक साथ ही मिली थी। इससेे अंदेशा है कि याकूब परिवार एक साथ ही एक ही जगह पर छुपा हो सकता है। चारों के मोबाइल नंबर बंद हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
कसता जा रहा शिकंजा 
याकूब का गिरफ्तारी वारंट लेने के बाद अब कुर्की की तैयारी पुलिस कर रही है। पुलिस की दबिश भी लगातार जारी है। याकूब की घेराबंदी के लिए पांच टीम पुलिस की गठित कर दी हैं। याकूब ने कोई भी जवाब पुलिस को नहीं दिया है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें