फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: 1.15 लाख की सुपारी लेकर दोस्त को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी बात 

Tue, 13 Oct 2020 05:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
मृतक राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दो युवकों ने 1.15 लाख की सुपारी लेकर अपने ही दोस्त की हत्या कर डाली। वहीं सुपारी देने वाले फैक्टरी मालिक के मृतक युवक की पत्नी से संबंध होने की बात भी सामने आई है। आगे जानिए पूरा अपडेट- 
विज्ञापन

2 of 7
विलाप करता मृतक का भाई - फोटो : अमर उजाला
जानसठ के गांव तिसंग निवासी युवक राहुल को घर से बुलाने के बाद उसकी चाकू और सुए से गोदकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के लिए फैक्टरी मालिक ने 1.15 लाख की हत्यारोपियों को सुपारी दी थी।

वहीं पुलिस ने महज 12 घंटे में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। हालांकि सुपारी देने का आरोपी व फैक्टरी मालिक अभी फरार है। आरोपी फैक्टरी मालिक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 7
थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि राहुल (35 वर्ष) राजमिस्त्री था, जबकि उसकी पत्नी व बहन गांव में ही राजकमल की वॉलीबाल बनाने की फैक्टरी में काम करती हैं। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि राहुल को उसके गांव के ही दोस्त सौरभ ने रविवार सुबह करीब नौ बजे फोन कर जानसठ जाने के लिए घर से बुलाया, जिसके बाद उसका सुराग नहीं लगा। देर रात तक भी युवक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। 

4 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उधर, राहुल को घर से बुलाकर ले जाने वाला सौरभ अपने कैलावड़ा (खतौली) निवासी ममेरे भाई अंकित के साथ शराब के नशे में गांव में घूमता हुआ मिला। पीड़ित परिजनों ने सौरभ से राहुल के संबंध में पूछताछ की। उसकी बातों पर संदेह होने पर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ शकील अहमद ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने राहुल की शराब पिलाने के बाद हत्या करने की जानकारी दी। इस पर रविवार की रात में ही युवक का शव व उसकी बाइक के साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू व सुआ गांव राजपुर कलां के जंगल से बरामद कर लिया गया। 
विज्ञापन

6 of 7
थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने राहुल की हत्या के लिए गांव के ही फैक्टरी मालिक राजकमल से 1.15 लाख की सुपारी ली थी। आरोपियों ने बताया कि फैक्टरी मालिक के राहुल की पत्नी से संबंध थे। इसी के चलते उसने राहुल की हत्या के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी फैक्टरी मालिक की तलाश में दबिश दी, लेकिन इससे पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
1.15 लाख के लिए कर दिया दोस्ती का कत्ल
राहुल और सौरभ बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और अच्छे दोस्त थे। सीओ शकील अहमद ने बताया कि पूछताछ में सौरभ ने ही राहुल की पत्नी के फैक्टरी मालिक राजकमल के साथ संबंधों का खुलासा किया। इस संबंध में दोस्त को जानकारी न देकर उल्टे महज 1.15 लाख रुपये में उसकी हत्या की सुपारी ले डाली। इनमें से राजकमल ने सौरभ को 15 हजार रुपये तत्काल दे दिए, जबकि शेष एक लाख रुपये हत्या के बाद दिए जाने की बात तय हुई। इसके बाद सौरभ ने हत्या में ममेरे भाई खतौली के गांव कैलावड़ा निवासी अंकित को भी साजिश में शामिल कर लिया। इसके बाद रविवार सुबह राहुल को घर से बुलाकर दोनों उसी की बाइक से जानसठ पहुंचे, जहां आरोपियों ने उसे जमकर शराब पिलाई। पूरे दिन शराब पिलाने के बाद नशे में धुत कर राहुल को रात में दोनों गांव राजपुर कलां ले गए, जहां चाकू व सुए से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें