मेरठ: लोगों से जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार फायरिंग में सोमपाल पुत्र तेज सिंह, मोहित पुत्र नरेश, लव कुश पुत्र कृष्णपाल, नरेश पुत्र तेज सिंह, सुंदर पुत्र तेज सिंह घायल हो गए। सोमपाल के जांघ में गोली लगी और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक सोमपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही जाति के लोग हैं। अभी मृतक की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।