फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में वारदात: बेटे के लिए लड़की देखने गए थे मां-बाप, घर में पड़ा मिला बेटे का शव

Tue, 29 Jun 2021 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पानीपत में युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी में 23 साल के युवक की सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे उसका दोस्त निर्माणाधीन मकान में पहुंचा तो खून से लथपथ युवक का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। दोस्त ने पड़ोस में रह रहे मृतक के छोटे भाई और पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी। चांदनीबाग थाना पुलिस और सोनीपत से एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने बताया कि तौफीक (23) पुत्र आलीशान मूल रूप से यूपी के जिला सहरानपुर के गांव खानपुर गुज्जर का रहने वाला था। वह पिछले 22 साल से पूरे परिवार के साथ पानीपत में चांदनीबाग थाना क्षेत्र की विद्यानंद कॉलोनी में रहता था। दोस्त कुर्बान ने बताया कि तौफीक और वह बबैल रोड स्थित एक मैट बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे। सोमवार को वह दोनों फैक्टरी में काम देखने गए थे , लेकिन काम नहीं था तो वह वापस आ गए। वह रात 9 बजे तक तौफीक के साथ था।
विज्ञापन

2 of 5
पानीपत में युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे उसने तौफीक को कॉल किया था, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद वह निर्माणाधीन मकान में तौफीक को बुलाने गया, जहां वह चारपाई पर खून से लथपथ हालत में पड़ा था। आशंका है कि तौफीक के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है, सिर के अलावा उसके गले पर भी निशान मिले। जिसके बाद उसने साथ वाले मकान में रह रहे तौफीक के छोटे भाई तौसीफ और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।

 

विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तौफीक के पिता की नोएडा में 2012 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद तौफीक की मां मुर्शीदा ने आलीशान के छोटे भाई यानी अपने देवर शौकीन से निकाह कर लिया था। तौफीक 6 बहन भाइयों में तीसरे नंबर पर था। तौफीक से छोटे भाई तौसीफ और तौहिद हैं।

4 of 5
मृतक का दोस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तौफीक के चाचा और सौतले पिता शौकीन ने बताया कि  वह अपनी पत्नी मुर्शीदा के साथ तौफीक के लिए लड़की देखने सोमवार शाम 5 बजे अपने पैतृक गांव खानपुर गुज्जर गए थे। मंगलवार को लड़की देखने के लिए उन्हें गंगो जाना था। वह चलने की तैयारी में थे कि सुबह 9:45 बजे छोटे बेटे तौसीफ ने कॉल कर तौफीक की हत्या की सूचना दी। जिसके बाद वे पानीपत लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर जमा भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तौसीफ ने बताया कि बड़े भाई तौफीक की शादी की तैयारी चल रही थी। जिस वहज पिछले तीन माह से मकान बन रहा था। मकान बनने तक उन्होंने पड़ोसी का मकान किराए पर ले रखा था। मकान की देखभाल के लिए भाई तौफीक और वह मकान में ही सोते थे, लेकिन सोमवार को मां और पिता लड़की देखने के लिए गांव गए थे जिस वजह वह सोमवार को अपने छोटे बहन भाइयों के साथ पड़ोसी वाले मकान में सो गया था। सुबह तौफीक के दोस्त शौकीन ने कॉल कर हत्या की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- मंजीत सिंह, चंदनीबाग थाना प्रभारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें