फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरसे से ताबड़तोड़ वार: पिता की गर्दन काट दी, हाथ किया अलग, लाश के टुकड़े देख कांप गई रूह, देखें तस्वीरें

Mon, 13 Sep 2021 08:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
जमीन पर लहूलुहान मिला शव - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मोदीपुरम क्षेत्र के भराला गांव में जमीन के विवाद में बेटे ने ही पिता को फरसे से काट डाला। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने वृद्ध की खून से लथपथ लाश देखी, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दौराला थाना क्षेत्र के भराला गांव निवासी किसान विजयपाल चौधरी (67 वर्ष) ने चार साल साल पहले 15 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। इसके बाद विजयपाल घर नहीं लौटा और कहीं चला गया था। तीन महीने पहले ही वह घर आया था। बेटों ने कहा कि जमीन के रुपये जिसे दिए है, उसी के पास जाकर रहो। तभी से पिता और बाकी घरवालों के बीच विवाद चल रहा था। रविवार रविवार रात विजयपाल मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चारपाई पर सोया हुआ था। रात करीब एक बजे बड़ा बेटा अभिशांत आया और सोते हुए विजयपाल पर फरसे से अंधाधुंध वार करने लगा। विजयपाल की गर्दन काट दी, दायां हाथ अलग कर दिया। गुप्तांग के पास भी कई वार किए। बेरहमी से हत्या करके अभिशांत चला गया। सोमवार सुबह हत्या का शोर मचा तो पुलिस को सूचना दी गई। सीओ दौराला आशीष शर्मा और एसपी सिटी विनीत भटनागर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। छोटे भाई प्रशांत ने बड़े भाई के खिलाफ पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

2 of 6
किसान का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मां को पीटता था, जमीन भी बेच दी, इसलिए मार डाला

पिता विजयपाल की हत्या करने का अभिशांत को कोई अफसोस नहीं था। उसने बताया कि उसका पिता मां सरला के साथ मारपीट करता था। चार साल पहले जमीन भी बेचकर कहीं चला गया था, जिसका रुपये उन्हें नहीं दिए थे। अब बची हुई छह बीघा जमीन भी बेचना चाहता था, इसलिए उसे मार डाला। लावड़ से 300 रुपये में वह फरसा खरीदकर लाया था।
विज्ञापन

3 of 6
किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अभिशांत ने कहा कि वह रात में पिता के पास ही चारपाई पर सो रहा था। हत्या करने से पहले शराब पी थी। फरसा खरीदने के लिए भी 300 रुपये उधार लिए थे। अपनी चारपाई पर ही अंधेरे में उसने फरसा अपने पास रख लिया था। उसने कहा कि हत्या मैंने अकेले की, घर का कोई व्यक्ति शामिल नहीं था। छोटा भाई प्रशांत और मां सरला नीचे सो रहे थे। वहीं प्रशांत का कहना था कि पता नहीं चला कि बड़े भाई ने पिता की हत्या किस समय कर दी। कोई शोर भी सुनाई नहीं दिया।

4 of 6
घटना के बाद पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधान के खेत में मिला फरसा 
अभिशांत के घर के सामने ही पूर्व प्रधान उपेंद्र चौधरी का खेत है, जिसमें ईंख खड़ी है। घर के सामने ही ट्यूबवेल है। हत्या करने के बाद वह रात में ही ट्यूबवेल पर गया और कपड़े धोए। नहाने के बाद फिर से ऊपर जाकर सो गया था। फरसा उसने ईख के खेत में ही फेंक दिया था। पुलिस सुबह आई तो कहने लगा कि रात में बदमाश आए थे। उन्होंने ही पिता की हत्या कर दी और उसे बांध दिया था। शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अभिशांत ने सारी कहानी बता दी।
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना था कि विजयपाल अंडरवियर में ही सोता था। मौका-ए-वारदात को देखकर लग रहा है कि विजयपाल ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया था, लेकिन बेटा एक के बाद एक वार करता रहा। पैर, हाथ, सीना, गर्दन और सिर पर भी धारदार हथियार के निशान मिले हैं। फिलहाल दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतक विजयपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शव को देखकर उड़ गए होश 
विजयपाल की हत्या का शोर होने पर सोमवार सुबह सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव नग्न अवस्था में उल्टा पड़ा था। शरीर पर धारदार हथियार के 15-20 निशान दिखाई दे रहे थे। नीचे खून पड़ा था। दीवारों पर भी खून के छींटें थे। हर कोई देखकर यही कह रहा था कि बहुत बेरहमी से मारा है। वहीं गांवों में चर्चा रही कि पत्नी और दोनों बेटों ने हत्या की है। छोटा भाई प्रशांत चालक है। वह रात में ही गाड़ी चलाकर आया था। अभिशांत भी जगह-जगह नौकरी करता था और कई-कई दिन तक बाहर ही रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें