फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की हत्या का खौफनाक राज... जमीन में दबी मिली लाशें, कातिल प्रेमी ने कबूल किया जुर्म, तस्वीरें

Wed, 22 Jul 2020 06:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
प्रिया व बेटी के साथ शमशाद, लाल घेरे में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को मां-बेटी की हत्या का राज खुला तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच में पता चला कि शमशाद ने पहले फेसबुक पर नाम बदलकर एक शादीशुदा महिला से दोस्ती की। फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने महिला व उसकी मासूम बेटी को अपने पास बुला लिया। आखिर फिर ऐसा क्या हुआ कि उसने मां-बेटी को मौत के घाट उतार दिया? आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
मां-बेटी के साथ शमशाद - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर की रहने वाली प्रिया की करीब 12 साल पहले एक युवक से शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही महिला का तलाक हो गया था। वहीं पांच साल पहले प्रिया की फेसबुक पर अमित गुर्जर नाम के युवक से दोस्ती हो गई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। हालांकि दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों एक साथ रहने लगे। इस बीच प्रिया को शमशाद के बारे में पता चल गया। प्रिया ने विरोध किया तो शमशाद ने महिला और उसकी मासूम बेटी की हत्या कर शवों को अपने मकान के आंगन में गड्ढा खोदकर दबा दिया। वहीं बुधवार को हत्या का राज खुला तो हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन

3 of 7
प्रिया और शमशाद - फोटो : अमर उजाला
ऐसे खुला राज, आरोपी गिरफ्तार
बताया गया कि प्रिया पहले मोदीनगर में चंचल नाम की महिला के मकान में किराए पर रहती थी। इस दौरान उसने वहीं पर ब्यूटी पार्लर भी खोल लिया था। प्रिया और चंचल के बीच अच्छी दोस्ती थी। इसलिए प्रिया अपनी हर बात चंचल को बताती थी। इसी बीच प्रिया ने शमशाद के बारे में चंचल को बताया तो उसने अपनी सहेली की तलाश शुरू कर दी। चंचल ने कई बार प्रिया के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद चंचल ने शमशाद के मोबाइल पर भी कॉल की। शमशाद ने प्रिया के बारे में ठीक से कुछ नहीं बताया। इसके बाद चंचल ने परतापुर थाने में कॉल कर शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

4 of 7
शमशाद के साथ प्रिया - फोटो : अमर उजाला
ऐसी हुई कार्रवाई
वहीं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को इस मामले की जानकारी मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं ने परतापुर थाने में पहुंचकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की। मामला बढ़ता देख पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार देर रात को पुलिस परतापुर थाना क्षेत्र के भूडबराल गांव पहुंची तो शमशाद के घर से मां-बेटी की लाश बरामद हुई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं शमशाद द्वारा मां-बेटी की हत्या किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
मां-बेटी के साथ शमशाद और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बिहार का रहने वाला है शमशाद
पुलिस ने बताया कि शमशाद बिहार का रहने वाला है। करीब दस साल पहले वह परतापुर थाना क्षेत्र के भूडबराल गांव में आकर रहने लगा। इसके बाद उसने गांव में ही अपना मकान भी बना लिया। शमशाद शादीशुदा है।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह और सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। एसएसपी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में मां-बेटी की हत्या करना कबूल किया है। अभी उससे और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। शमशाद से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें