फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला में खबरें छपती रहीं और परतें उधड़ती रहीं, कुख्यात काला ने खोला पुलिस का काला चिट्ठा

Wed, 22 Jul 2020 04:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुठभेड़ में धरे गए सोतीगंज के कबाड़ी राहुल काला उर्फ इरफान ने साथी पुलिस वालों का काला चिट्ठा खोला है। उसने कई अहम जानकारियों के साथ ही चोरी व लूट के वाहनों को काटने की बात कही। मंगलवार को काला को जेल भेज दिया गया। वहीं, एडीजी राजीव सभरवाल ने ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तलब कर ली है, जिनकी कबाड़ियों से दोस्ती है। इन पुलिसकर्मियों को मेरठ जोन से बाहर किया जाएगा। आगे जानिए कुख्यात ने और क्या-क्या कबूल किया-
विज्ञापन

2 of 7
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
सोतीगंज का वांटेड कबाड़ी राहुल काला सोमवार देर रात परतापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा था। मुठभेड़ के दौरान काला को पुलिस की गोली लगी थी। इस दौरान परतापुर पुलिस ने राहुल काला से पूछताछ की। इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि राहुल काला शातिर अपराधी है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में उसका नेटवर्क फैला हुआ है। पुलिस वालों से भी उसकी दोस्ती है। मंगलवार को पुलिस ने राहुल काला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में अस्थायी जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
मुठभेड़ की फोटो और वांटेड कबाड़ी के साथ तीनों पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बड़ी कार्रवाई की तैयारी
कबाड़ी राहुल काला के साथ मौज-मस्ती कर रहे तीनों पुलिसकर्मियों समेत सोतीगंज से जुड़े 50 पुलिसकर्मियों को मेरठ जोन से दूरदराज के जिलों में ट्रांसफर करने की तैयारी है। एडीजी मेरठ जोन द्वारा इन सभी पुलिसकर्मियों की सूची मांगने के बाद अपराधियों से दोस्ती रखने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दागी पुलिसकर्मी जोन से तो बाहर होंगे ही, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी कराई जाएगी। एडीजी और आईजी दागी पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रहे हैं। 

4 of 7
लाल घेरे में वांटेड - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों के हैं कबाड़ियों से संबंध
पुलिस के अनुसार सोतीगंज के कबाड़ियों से करीब 50 पुलिसकर्मियों के संबंध होने बताए गए, जोकि चोरी व लूट के वाहनों को कटवाने में कबाड़ियों की मदद करते हैं। इसके बदले कबाड़ी पुलिस कर्मियों को मौज मस्ती कराते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
मुठभेड़ में कबाड़ी घायल - फोटो : अमर उजाला
सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहनों के कटान पर शिकंजा कसता जा रहा है। जहां सोतीगंज में 105 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं तो चिह्नित किए कबाड़ियों की गिरफ्तारी की गई। दो वांटेड कबाड़ियों को तो मुठभेड़ के बाद धरा गया। वाहन चोर, कबाड़ी व पुलिस की तिकड़ी द्वारा सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन काटे जा रहे थे। दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर की चोरी हुई फॉर्च्यूनर का सौदा सोतीगंज में कबाड़ी और स्थानीय पुलिसकर्मियों के बीच हुआ था। इसका भांडा हापुड़ पुलिस ने फॉर्च्यूनर बरामद कर फोड़ा था। पुलिसकर्मियों की करतूत पता चलने पर एडीजी और आईजी ने जांच शुरू करा दी थी। अमर उजाला ने अपराधियों और पुलिस के गठजोड़ को तोड़ने के लिए अभियान चलाया। नतीजा यह हुआ कि अधिकारियों ने सोतीगंज पर शिकंजा कसना शुरू किया। सोतीगंज के तीन कबाड़ियों को गिरफ्तार किया तो काफी समय से वांछित चले आ रहे कबाड़ी राहुल काला और जीशान उर्फ पव्वा से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों अपराधियों को पुलिस की गोली लगी। 
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी वांटेड - फोटो : अमर उजाला
वांटेड कबाड़ी और पुलिसकर्मी के फोटो वायरल 
यह प्रकरण एडीजी व आईजी की जानकारी में आया ही था कि कबाड़ी राहुल के साथ मौज मस्ती करते तीन पुलिसकमियों के फोटो वायरल हो गए। इससे साफ हो गया कि कबाड़ी पुलिस के संपर्क में हैं। इसके बाद एडीजी जोन राजीव सभरवाल व आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने कार्रवाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपी वांटेड - फोटो : अमर उजाला
चोरी की फॉर्च्यूनर से जुड़ा कनेक्शन
दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर की चोरी हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी से पूरा कनेक्शन जुड़ना शुरू हुआ। 13 जुलाई को हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी लावारिस हालत में मिली थी। अमर उजाला ने फॉर्च्यूनर गाड़ी की पड़ताल की, जिसमें पता चला कि गाड़ी दिल्ली के एक डिप्टी कमिश्नर की है। जोकि दिल्ली सुभाष बाजार थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। डिप्टी कमिश्नर हापुड़ के एक अधिकारी के रिश्तेदार हैं। जिसके चलते यह गाड़ी बरामद करने के लिए हापुड़ पुलिस लगी थी। हापुड़ पुलिस ने सोतीगंज के कबाड़ी गद्दू के घर दबिश दी। कबाड़ी के यहां हापुड़ पुलिस के पहुंचते ही मेरठ क्राइम ब्रांच में तैनात एक सिपाही ने सेटिंग करनी शुरू कर दी। हापुड़ पुलिस समझ गई कि सोतीगंज के कबाड़ी और मेरठ पुलिस के कनेक्शन हैं। हापुड़ पुलिस ने सिपाही से संपर्क कर लिया। शर्त रखी गई कि कबाड़ी को कुछ नहीं होना चाहिए। गाड़ी आपको हापुड़ में खड़ी मिल जाएगी। ऐसा ही हुआ और गाड़ी लावारिस हालत में हापुड़ में मिल गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें