मेरठ के छुर गांव में हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव की 16 साल की किशोरी (12वीं की छात्रा) का गौरव निवासी कलंजरी, जानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गौरव (19) की रिश्तेदारी छुर गांव में थी। जिसके चलते उसका वहां आना जाना था। 13 जून को गौरव के साथ किशोरी चली गई। परिजनों ने किशोरी को मथुरा से बरामद किया था।
इस बात को लेकर किशोरी से उसका भाई नफरत करने लगा। इस दौरान बहन-भाई में विवाद हो गया। तभी भाई ने बहन की गर्दन पर गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगते ही सीओ सरधना और इंस्पेक्टर सरधना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया था कि आरोपी भाई को जेल भेज दिया गया है।