फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील मूंछ की हत्या के लिए रची गई थी साजिश, कुख्यातों ने रोहित को ऐसे कराया था अभिरक्षा से फरार

Sun, 14 Jul 2019 05:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
कुख्यात सुशील मूंछ को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सेंट्रल जेल में बंद सूचीबद्ध माफिया सरगना सुशील मूंछ की हत्या के लिए एक माह पूर्व साजिश रची गई थी। मेरठ के एक लाख के इनामी रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र बाफर के करीबी मेरठ के सकौती निवासी संजय पंवार ने रोहित की फरारी में अहम रोल अदा किया था।
विज्ञापन

2 of 7
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि रोहित के मिर्जापुर जेल में बंद रहने के समय अमित उर्फ कुक्की पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी कृष्णा कॉलोनी, चुलकाना रोड, सिंभालका, पानीपत भी वहीं बंद था। मिर्जापुर जेल में ही दोनों की नजदीकी बढ़ी।
विज्ञापन

3 of 7
भूपेंद्र बाफर समेत अन्य गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि जून में जमानत पर मिर्जापुर जेल से छूटने के बाद अमित उर्फ कुक्की मेरठ निवासी भूपेंद्र बाफर से मिला, जिसके बाद मंसूरपुर में भगजी स्वीट्स के मालिक विक्की राठी उर्फ अनिरुद्ध निवासी पिलौना फलावदा के साथ मिलकर पूरी साजिश तैयार की गई।

4 of 7
कुख्यात सांडू - फोटो : अमर उजाला
रोहित को फरार कराने का पूरा तानाबाना भूपेंद्र बाफर के राइट हैंड संजय पंवार ने तैयार किया। साजिश के तहत 22 जून को सोंटा निवासी शुभम व अमित उर्फ कुक्की के साथ ही हरियाणा के दो अन्य बदमाशों को संजय के घर बुलाया गया।
विज्ञापन

5 of 7
घायल दरोगा व शातिर अपराधी रोहित - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात रोहित को फरार कराने के लिए गाड़ी का इंतजाम करने के लिए आरोपी रोहित के तयेरे भाई विनोद की बाइक लेकर पानीपत पहुंचे, जहां से 26 जून को सियाज कार लूटी गई। इस दौरान विनोद की बाइक पानीपत में ही छूट गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
भूपेंद्र बाफर समेत अन्य गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लूटी गई कार को संजय के घर ले जाया गया, जहां संजय ने रोहित को छुड़ाने के लिए असलहों का इंतजाम किया, जिनमें 9 एमएम, प्वाइंट 30 व .32 की पिस्टलें शामिल थीं। दो जुलाई को रोहित को कोर्ट से पेशी के बाद मिर्जापुर ले जाए जाते हुए जानसठ के सालारपुर स्थित ढाबे पर शुभम, अमित उर्फ कुक्की, अक्षित, रवि व दो अज्ञात शूटर्स ने पुलिस टीम पर हमला कर रोहित को अभिरक्षा से छुड़ा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुख्यात रोहित को संरक्षण देने वाला भूपेंद्र बाफर - फोटो : अमर उजाला
भूपेंद्र बाफर ने कराया था घायल शुभम का उपचार
सुपारी किलर रोहित को अभिरक्षा से फरार कराने के दौरान पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में शूटर शुभम निवासी सोंटा को कंधे में गोली लगी, जो आगे से निकल गई। घायल शुभम को रवि के साथ बजाज-वी बाइक से संजय के घर सकौती ले जाया गया। वहां से घायल शुभम को मेरठ के बेगमपुल ले जाकर भूपेंद्र बाफर को सौंप दिया गया। भूपेंद्र ने ही कंकरखेड़ा में रखकर दो दिन तक घायल शुभम का एक झोलाछाप से उपचार कराया गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें