फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां

Sun, 28 Jan 2018 11:12 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
मां-बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में बुधवार को दिनदहाड़े हथियारों से लैस तीन युवकों ने सपा नेता और उसकी मां की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने 25 सेकेंड में उसकी मां के सीने में आठ गोलियां उतार दीं। जबकि उसको चार गोली मारी। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी सहायता से दो आरोपियों की पहचान कर ली गई। तीसरे की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

2 of 10
एसएसपी मंजिल सैनी मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले इस परिवार के मुखिया की हुई हत्या में दोनों चश्मदीद गवाह थे। जिन्हें गवाही देने से रोकने के लिए धमकियां दी जा रही थीं। प्रधानी चुनावी रंजिश के चलते हुए इस दोहरे हत्याकांड के हत्यारोपी एक ही खानदान के बताए गए।
विज्ञापन

3 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना परतापुर थानाक्षेत्र के सोरखा गांव में सुबह करीब 11:15 बजे की है। भोलू उर्फ बलविंद्र (26) पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र सांगवान स्विफ्ट कार से जा रहा था। घर से करीब 500 मीटर दूर गांव में ही तीन युवकों ने कार को घेर लिया और गोलियां बरसाकर भोलू को मार डाला।

4 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हत्यारोपी भोलू के घर पहुंचे। जहां भोलू की मां निचित्रा (55) अपनी ननद बीरवती के साथ घर के बाहर बैठी थी। हत्यारोपियों ने निचित्रा को भी गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

5 of 10
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
भोलू की पत्नी कंचन व बीरवती को धमकी देते हुए हत्यारोपी फरार हो गए। इस हत्या की चश्मदीद कंचन व बीरवती ने बताया कि दो हत्यारोपी मांगे व उसका भांजा गोलू थे। तीसरे आरोपी को वह नहीं जानतीं।
विज्ञापन

आज होनी थी दोनों की गवाही 

6 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार सपा नेता भोलू के पिता नरेंद्र की 20 अक्तूबर 2016 को हत्यारोपी मांगे के भाई सोबीर ने हत्या कर दी थी। जिसमें भोलू और निचित्रा चश्मदीद गवाह थे। आरोपी सोबीर जेल में बंद है।
विज्ञापन

7 of 10
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र हत्याकांड में भोलू और निचित्रा की बृहस्पतिवार को गवाही होनी थी। गवाही से रोकने के लिए मां-बेटे को मांगे और उसका भांजा गोलू हत्या करने की धमकी देते थे। लेकिन गुहार लगाने के बावजूद मां-बेटे को पुलिस सुरक्षा नहीं मिली थी।

8 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड के बाद मेरठ पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे है कि गुहार लगाने के बावजूद भी पुलिस सुरक्षा को क्यों नहीं दी गई। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। 

9 of 10
मां-बेटे के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ये सपा नेता भोलू उर्फ बलविंद्र (26 वर्ष) और उसकी मां निचित्रा (55 वर्ष) के फाइल फोटो हैं।
विज्ञापन

10 of 10
मां-बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि मां-बेटे की हत्या करने वालों की तलाश में एसएसपी व उनकी टीम लगी है। हत्यारोपी खानदान के बताए गए हैं। नामजद मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में प्रधानी के चुनाव की रंजिश बताई गई है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें