फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

10 लाख के इनामी गैंगस्टर ने सीएम को ललकारा था, इस हाल में मिली डेड बॉडी

Sun, 28 Jan 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
1 of 7
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
इस गैंगस्टर ने पूरे सूबे में कत्लेआम मचा रखा था। सीएम तक को ललकारा था फिर इस हाल में शव मिला। देखिए

2 of 7
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस की टीम के साथ शुक्रवार शाम हुई मुठभेड़ में नाभा जेल से फरार कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर ढेर हो गया। पुलिस ने उसके दो साथी जालंधर निवासी प्रेमा लाहौरिया और सुखप्रीत उर्फ बुड्ढा भी मार गिराए। 

3 of 7
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
गौंडर गिरोह पंजाब समेत कई सूबों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। काउंटर इंटेलीजेंस ने शुक्रवार शाम को अबोहर के पास पंजाब-राजस्थान की सीमा पर स्थित हिंदूमल कोट के साथ ढाणी करनैल सिंह में विक्की और उसके साथियों को घेर लिया। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करते हुए वहां भागने का प्रयास किया।

4 of 7
आतंक का अंत - फोटो : Amar Ujala
दोनों ओर से हुई फायरिंग में विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया मौके पर ही मारे गए। वहीं उनके तीसरे साथी सुखप्रीत बुड्ढा समेत पंजाब पुलिस के दो कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए। सभी को अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में तीसरे गैंगस्टर बुड्ढा ने दम तोड़ दिया। उसका शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

5 of 7
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
वहीं घायल पुलिस कर्मचारी किरपाल और बलविंद्र सिंह में से एक की हालत गंभीर होने से उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। पता चला है कि यह तीनों ढाणी निवासी लखविंद्र सिंह लखा के घर छिपे हुए थे। पुलिस ने लखविंद्र को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

6 of 7
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
नाभा जेल से फरार होने के बाद विक्की ने कई नेताओं को सरेआम मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से पंजाब पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्ढा का शव अबोहर के सरकारी अस्पताल से श्रीगंगानगर ले जाया गया। घटनास्थल पर पंजाब और राजस्थान पुलिस के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में श्रीगंगानगर के एसपी हरेंद्र महावर ने कहा कि यह सारी कार्रवाई पंजाब इंटेलीजेंस पुलिस ने की है।
विज्ञापन

7 of 7
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
 वहीं राजस्थान पुलिस को बाद में घटना की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि घटना राजस्थान में हुई है, इसलिए संबंधित पुलिस चौकी हिंदूमल कोट में मामला दर्ज कर श्रीगंगानगर में तीनों का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद शव पंजाब पुलिस को सौंपे जाएंगे। बुड्ढा मोगा जिले के कुस्सा गांव का निवासी था। उस पर पहले तीन मामले दर्ज हैं और पेरोल पर जेल से बाहर आया था।
Next
AU ऐप में पढ़ें