फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पश्चिमी यूपी में दुष्कर्म की ताबड़तोड़ घटनाएं, महिला की इज्जत तार-तार, खौफनाक हैं ये पांच वारदातें

Wed, 14 Sep 2022 06:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं हो रहीं हैं। जहां ऐसे में पुलिस अफसरों के सुरक्षा के दावों की पोल खुल रही हैं तो वहीं क्राइम के नाम पर प्रदेश भी बदनाम हो रहा है। पश्चिमी यूपी में हो रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत फैल रही है। आइए आपको ऐसी पांच घटनाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
वारदात - 2
दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले एक विवाहिता के साथ खिवाई निवासी उसके ननदोई उर्फ सलीम पुत्र शरीफ ने दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर पीड़िता पर जान से मारने की नीयत से हमला भी किया था। पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
वारदात - 3
दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर धमकी दी  

बागपत निवासी युवक की बहन का परिवार शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में रहता है। युवक की भांजी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि 12 सिंतबर को आरोपी के परिवार ने पीड़िता की मां को रास्ते में रोक लिया और मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यदि मुकदमा वापस न लिया तो पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। पीड़ित पक्ष ने प्रकरण की तहरीर दी है। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी के पिता-भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

4 of 7
धमकी। - फोटो : प्रतीकात्मक
वारदात - 4
थाने से हथकड़ी खोलकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

बागपत में रमाला थाने से हथकड़ी खोलकर फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह थाने से भागने के बाद सोनीपत पहुंच गया था। वहां से जाते हुए पुलिस ने उसे बूढ़पुर गांव के पास से पकड़ लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। 

रमाला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के परिजनों ने रिश्ते के चाचा संदीप पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे शुक्रवार रात हिरासत में लिया था। आरोपी शनिवार रात हथकड़ी खोलकर थाने से फरार हो गया। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी संदीप को बूढ़पुर के पास से पकड़ लिया गया है। उनके अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह थाने से निकलने के बाद कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और वहां से ट्रेन में बैठकर अग्रवाल मंडी टटीरी पहुंच गया। वहां से वह सोनीपत में अपनी रिश्तेदारी में यहां चला गया था। वहां दो दिन रहने के बाद घर आया था और यहां से सोमवार रात को वापस जाते हुए पुलिस ने उसे बूढ़पुर के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल किए गए थे लाइन हाजिर
इस मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ बड़ौत युवराज सिंह से जांच कराई थी। सीओ बड़ौत की जांच में इंस्पेक्टर कौशलेंद्र व थाना मुंशी हेड कांस्टेबल हारून की लापरवाही सामने आई। जिस पर एसपी ने दोनों को सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

6 of 7
एसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : Amar Ujala baghpat
वारदात - 5  
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

शामली के कैराना में एक महिला ने अपने देवर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति घर से बाहर काम पर गया हुआ था। वह बीती चार सितंबर की रात करीब आठ बजे अपने घर में थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके देवर ने घर में आकर उसे कोल्ड ड्रिंक व मिठाई में नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसे घटना की जानकारी हुई। इस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में आरोपी नईम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
वारदात - 6
सात वर्षीय बालक से कुकर्म का प्रयास

कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी पर अपने सात वर्षीय पुत्र को बहला-फुसलाकर कुकर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया। उसने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले में जांचकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के सात वर्षीय पुत्र को एक सप्ताह पूर्व पड़ोसी बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोप है कि उसने कुकर्म का प्रयास किया था। शोर होने पर आरोपी फरार हो गया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को जांचकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें