फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का मामला: फरहा से मुलाकात के बाद बदलने लगी थी दुष्यंत की जिंदगी, बहन से भी तोड़ दिया था रिश्ता

Tue, 31 Jan 2023 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
दुष्यंत उर्फ फैज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की चित्रकूट कॉलोनी में रहने वाले दुष्यंत की बहन की शादी थी। इस शादी में बहन की दोस्त फरहा भी पहुंची। दुष्यंत की फरहा से मुलाकात मोहब्बत में बदल गई। लेकिन दुष्यंत को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये मोहब्बत ही उसे मौत के रास्ते पर लेकर जा रही है। फरहा से मुलाकात के बाद से जैसे दुष्यंत की जिंदगी बदलने लगी। उसने यहां तक कि अपनी बहन और जीजा से भी रिश्ता खत्म कर लिया।

परिजनों को धक्का उस वक्त लगा जब उसने मुस्लिम धर्म के रीति रिवाजों को मानना शुरू कर दिया। उनके धर्म के त्योहारों को मनाने लगा और सिर पर टोपी पहनना शुरू कर दिया। परिजनों को यकीन होने लगा था कि इकलौते बेटे के साथ कुछ ठीक नहीं हो रहा है। उन्होंने बेटे को खूब समझाया लेकिन वह नहीं माना। फरहा उसे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी तो दुष्यंत उसे अपने घर लाना चाहता था। लेकिन दोनों की जिद के आगे जिंदगी हार गई। धर्म परिवर्तन के दबाव में आकर आखिरकार दुष्यंत ने मौत को गले लगा लिया। मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने इलाके के लोगों को हिलाकर रख दिया। आगे विस्तार से पढ़ें युवक की मौत के बाद हुए कुछ और नए खुलासों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 8
दुष्यंत उर्फ फैज - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र की चित्रकूट कॉलोनी निवासी दुष्यंत उर्फ फैज (25) पुत्र स्वर्गीय संजीव चौधरी ने रविवार सुबह 4:30 बजे पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद दुष्यंत के चचेरे भाई  जॉनी की तहरीर पर पत्नी फरहा, साला अमजद, ससुर हनीफ सहित अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दुष्यंत ने दूसरे समुदाय की युवती से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि धर्म परिवर्तन कराने के दबाव में उसने यह कदम उठाया है। वहीं, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। 

 
विज्ञापन

3 of 8
दुष्यंत उर्फ फैज के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की चित्रकूट कॉलोनी में दुष्यंत का 15 जनवरी को ही जन्मदिन था। फरहा ने उसको मोबाइल फोन गिफ्ट में दिया था। दोनों ने एक होटल में जाकर साथ में खाना भी खाया था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। दोनों अलग-अलग रहने के बावजूद रात में घंटों तक बातें करते थे। वहीं, एसएसपी कार्यालय पर हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा किया।

 

4 of 8
दुष्यंत उर्फ फैज फरहा के साथ - फोटो : अमर उजाला
दुष्यंत के परिजनों की तहरीर पर जांच में जुटी नौचंदी थाना पुलिस को प्राथमिक तौर पर पता चला है कि फरहा और दुष्यंत अपनी-अपनी जिद पर अड़े हुए थे। दुष्यंत उसे अपने घर लाना चाहता था और फऱहा उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी। इसी से तंग आकर दुष्यंत ने चित्रकूट कॉलोनी स्थित अपने ही घर में रविवार की सुबह फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक दुष्यंत के परिजनों ने उसकी पत्नी फरहा, ससुर हनीफ, सास, साला अमजद इब्राहिम और फरहा की बहनों समेत 7-8 अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा  दर्ज कराया है। 

पुलिस को पूछताछ में फरहा ने बताया है कि 15 जनवरी को दुष्यंत का जन्मदिन था। उस दिन उन दोनों की मुलाकात हुई थी और एक साथ उन्होंने होटल में खाना भी खाया था। जन्मदिन के मौके पर फरहा ने दुष्यंत को एक मोबाइल भी गिफ्ट में दिया था।
विज्ञापन

5 of 8
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
बहन से तोड़ दिया था रिश्ता
बहन ने भी दुष्यंत को कई बार समझाया  था कि फरहा ठीक लड़की नहीं है। वह उसका साथ छोड़ दें। उसने फरहा का साथ नहीं छोड़ा, बल्कि बहन और जीजा से ही  बात करना बंद कर दिया था। बहन जब मायके आती थी तो वह उससे बात भी  नहीं करता था।
विज्ञापन

6 of 8
शादी, प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
दुष्यंत की बहन के साथ पढ़ती थी फरहा
पुलिस के अनुसार दुष्यंत की बहन और फरहा आरजी काॅलेज में एक साथ पढ़ते थे। दोनों की दोस्ती में घर में भी आना-जाना था। फरहा कई बार दुष्यंत के घर भी आई थी। इसी दौरान दुष्यंत व फरहा की मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दुष्यंत की बहन की शादी होने के बाद भी फरहा उनके घर आती रहती थी। परिजनों ने दुष्यंत को कई बार समझाया था कि वह फरहा को घर पर न बुलाएं लेकिन वह नहीं माना। करीब दो साल पहले जब परिजनों ने दुष्यंत को डांटा तो वह घर से चला गया था। तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। डेढ़ माह तक लापता रहने के बाद वह खुद ही घर लौट आया था।  
विज्ञापन

7 of 8
मृतक दुष्यंत चौधरी और युवती फरहा। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का शादी व बच्चे की जानकारी से इनकार
दुष्यंत की मां शिक्षा देवी ने बताया कि फरहा के साथ उसकी शादी कब हुई उन्हें  इस बारे में कुछ भी नहीं पता। बच्चे के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जब भी उसे फरहा का साथ छोड़ने के लिए कहते थे तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो  जाता था। वह फिर से घर छोड़कर न चला जाए, इस वजह से वे उस पर ज्यादा दबाव नहीं बनाते थे।
विज्ञापन

8 of 8
meerut police - फोटो : अमर उजाला
दुष्यंत के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। अभी तक जांच में सामने आया है कि दुष्यंत व फरहा के बीच गहरी दोस्ती थी। फरहा व उसके परिजनों से भी पूछताछ की गई है। धर्मांतरण कराने के मामले में भी जानकारी जुटाई जा रही है।  -अरविंद चौरासिया, सीओ सिविल लाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें