फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: गोद में पति के हाथ से दो चम्मच पानी पीकर मौत की नींद सो गई दुल्हन, तीन साल का इंतजार कर हुई थी शादी

Mon, 30 Jan 2023 11:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
मेरठ में जागृति विहार के सेक्टर-8 में सोमवार को दुल्हन वैशाली की उठावनी हुई। पति ने सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट में वैशाली के फूल चुगे। इसके बाद उनकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर दी गईं। उठावनी में वैशाली के परिजन भी गाजियाबाद से मेरठ पहुंचे। इस दौरान पति पारस बार-बार बिलखते रहे।

वैशाली की मौत पर चर्चा के दौरान परिजनों ने बताया कि जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो वैशाली की सांस चल रही थी। पति ने अपनी गोद में वैशाली दो चम्मच पानी पिलाया, लेकिन उसे होश नहीं आया।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
इसके बाद उसे गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को भी जागृति विहार सेक्टर-8 स्थित दोस्तों, रिश्तेदारों और आसपास के लोग परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने के लिए आते रहे।

4 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि पारस और वैशाली का रिश्ता लाॅकडाउन से पहले तय हुआ था। दोनों परिवार के सदस्य ही धूमधाम से शादी करना चाहते थे, इसलिए सही समय का इंतजार कर रहे थे। तीन साल तक रिश्ता रोक कर रखा गया। अब शुभ मुहुर्त 26 जनवरी का निकला था।

यह भी पढ़ें: Meerut: बड़े अरमानों से दुल्हन लाया था पारस, अचानक हुआ कुछ ऐसा, शादी के अगले दिन ही उठानी पड़ी पत्नी की अर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
महिला संगीत में दो गीतों पर किया था डांस, वीडियो आया सामने
27 जनवरी को घर पर महिला संगीत का आयोजन किया गया था। इसमें पड़ोसी के साथ-साथ रिश्तेदार भी शामिल होने के लिए आए थे। दुल्हन ने दो गानों पर डांस किया था। जिसकी वीडियो सामने आई है। परिजनों की बहू का डांस देखकर आंखें बार-बार भरकर आ रही हैं। रिश्तेदारों ने जो वीडियो बनाई थी, उनको देखकर परिजनों का बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें