मंगतपुरम बस्ती
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम में 400 लोगों के धर्मांतरण कराने के मामले में नामजद तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को ब्रह्मपुरी पुलिस जेल भेज चुकी है। पुलिस के अलावा एलआईयू, इंटेलीजेंस और दिल्ली की एक टीम जांच में जुटी है। सोमवार सुबह इंटेलीजेंस ने अस्थायी चर्च में रखी अलमारी से ईसा मसीह की धार्मिक पुस्तक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी महेश पास्टर, भटीपुरा रेलवे रोड निवासी अनिल पास्टर और मंगतपुरम निवासी छबीली उर्फ शिवा की तलाश की जा रही है। सोमवार को दिनभर मंगतपुरम में पुलिस का पहरा रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया कि आपस में विवाद न बढ़ाएं। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई करने पड़ेगी।