गंगा मेला 2022
- फोटो : अमर उजाला
खरखाली गांधी गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर मेला आयोजित किया जाता था। मेले में दूर-दराज से हजारों लोग पहुंचते थे। गंगा घाट पर हजारों लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिड़दान व दीपदान भी करने आते हैं। सोमवार को एसडीएम मवाना अखिलेश यादव, तहसील टीम व खरखाली प्रधान संजीव धामा के साथ गांधी गंगा घाट पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीएम मवाना ने बताया कि इस बार गंगा में पानी का तेज बहाव व कई किलो मीटर तक कटान के कारण मेला स्थगित किया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं से भी घाट पर नहीं पहुंचने की अपील की गई है।