फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम: पश्चिमी यूपी में ऐसा रहा चक्का जाम, मेरठ-दिल्ली हाईवे पर शुरू हुआ आवागमन

Mon, 27 Sep 2021 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद के दौरान आज किसान संगठन देशव्यापी चक्का जाम कर रहे हैं। पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलो सहित मेरठ में किसान संगठन रात से ही चक्का जाम की तैयारियों में जुट गए थे। मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शिवाय टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते हुए चक्का जाम लगा दिया। टोल प्लाजा पर चक्का जाम को देखते हुए पुलिस भी तैनात रही। किसानों ने टोल प्लाजा से वाहनों को निकलने नहीं दिया। सिवाय टोल प्लाजा पर चक्का जाम करने के बाद शाम को 4 बजे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एडीएमएफ को ज्ञापन देने के बाद चक्का जाम खत्म कर दिया और टोल प्लाजा पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। आगे देखें कैसा रहा चक्का जाम के दौरान वेस्ट यूपी का माहौल:-

कृषि कानून के विरोध में आज भारत बंद के आह्वान पर बागपत में रालोद, सपा और कांग्रेस का भारत बंद को समर्थन दिया। किसान, भाकियू पदाधिकारी, रालोद नेता नेशनल व स्टेट हाईवे पर करीब एक दर्जन जगहों पर धरना देकर बैठ गए। सेना के वाहन, स्कूल वाहन, एंबुलेंस और आपात सेवाओं के वाहनों को आवाजाही की अनुमति रही, जबकि मेरठ-बागपत मार्ग पर प्राईवेट बस सेवा बंद रही। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर किसान भारी संख्या में जाम लगाने पहुंचे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। 
विज्ञापन

2 of 9
किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
तीन कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी को कानूनी जामा पहनाने की मांग को लेकर पिछले दस महीने से किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं। आज आंदोलन को चलते हुए दस महीने पूरे होने जा गए इसे देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद की घोषणा की थी। मेरठ में भाकियू 13 स्थानों पर और जय किसान आंदोलन एक जगह चक्का जाम किया।

इस बारे में भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, प्रवक्ता बबलू जिटौली और मेरठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतू नागपाल और शैंकी वर्मा ने बताया कि भारत बंद के दौरान जिले को चारों तरफ से चक्का जाम करके बंद किया गया। सुबह छह बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम किया गया। जीतू नागपाल ने बताया कि व्यापारी बाजारों में जाकर बाजार बंद कराए गए। कहा कि हम व्यापारी भी किसानों के बगैर बेकार हैं। किसान साल में 365 दिन काम करके देश के लोगों को पेट भरने के लिए परिश्रम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में ये रहे चक्का जाम के प्वाइंट 
एनएच-58 पर सिवाया टोल प्लाजा, सकौती और परतापुर तिराहा, मेरठ-करनाल रोड पर जंगेठी, दबथुआ, भूनी चौराहा और रिठाली, मेरठ-पौड़ी हाईवे पर बहसूमा और छोटा मवाना, बना-मसूरी, मेरठ-बागपत रोड पर जानी, मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पूठ गंगनहर और किला-गढ़ रोड तिराहा व भटीपुरा गांव के सामने चक्का जाम किया गया। मेरठ के सकौती में एक महिला ने किसानों से हाथ जोड़कर अपने गाड़ी को निकलवाने की विनती की, लेकिन किसान नहीं माने। किसानों ने महिला को वापस भेज दिया।

4 of 9
किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
बागपत में रालोद, सपा और कांग्रेस का भारत बंद को समर्थन दिया। किसान, भाकियू पदाधिकारी, रालोद नेता नेशनल व स्टेट हाईवे पर करीब एक दर्जन जगहों पर धरना देकर बैठ गए। सेना के वाहन, स्कूल वाहन, एंबुलेंस और आपात सेवाओं के वाहनों को आवाजाही की अनुमति रही, जबकि मेरठ-बागपत मार्ग पर प्राईवेट बस सेवा बंद रही। चक्का जाम को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।  
विज्ञापन

5 of 9
किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में भारत बंद के दौरान आज दिल्ली-देहरादून हाइवे पर चमारी खेड़ा में टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अगुवाई में 10:45 बजे सभी लेन बंद करके राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। इसी तरह नागल में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बंद करके कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

6 of 9
किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में 45 जगहों पर किसानों ने लगाया चक्का जाम
किसान संगठनों ने जिलेभर में चक्का जाम किया है। बिजनौर, नहटौर, चांदपुर, धामपुर, नजीबाबाद, नांगलसोती, मंडावली समेत करीब 45 जगहों पर चक्का जाम करने का दावा किसान संगठन कर रहे हैं। सुबह 11 बजे किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली लगाकर रास्ते जाम कर दिए। उधर, चक्का जाम को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा। किसान शाम चार बजे तक जाम लगाने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निकालने की तैयारी कर रही है। नांगल सोती क्षेत्र में खानपुर तिराहे के पास नांगल-चंदक मार्ग को भाकियू नेता राजवीर काकरान के नेतृत्व में किसान जाम लगाते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

7 of 9
किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज भारत बंद आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन ने चक्का जाम किया है। जनपद में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे, मेरठ-करनाल हाईवे, पानीपत-खटीमा राजमार्ग समेत 12 स्थानों पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर और धरना देकर चक्का जाम किया। चक्का जाम से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, शहर और कस्बे के बाजार खुले रहे। व्यापारियों ने किसानों के बंद के आह्वान का समर्थन नहीं किया। खतौली में नावला कोठी पर किसानों ने जाम लगा दिया। जिसके बाद गंग नहर पटरी पर भी वाहनों का जाम लग गया।

8 of 9
किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर निकलने का प्रयास कर रहे यात्रियों को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने रोक दिया। टोल प्लाजा की 12 लाइन पर कब्जा रहा। एसडीएम दौराला और पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर तैनात रहे। टोल प्लाजा पर पहुंची दो बसों को भी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने वापस कर दिया। टोल से किसी वाहन को नहीं निकलने दिया गया। इस बीच यात्रियों की ओर टोल कर्मियों के बीच में नोकझोंक भी होती रही। पूर्व जिला अध्यक्ष बबलू जीटोली का कहना है कि सरकार को तीनों कानून वापस लेने होंगे तभी आंदोलन खत्म होगा। सरकार ने जो पैसे बढ़ाए हैं उससे किसानों का भला होने वाला नहीं है।
विज्ञापन

9 of 9
चक्का जाम में फंसा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के जानसठ में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का असर ज्यादा नहीं दिखाई दिया। यहां बाजार पूरी तरह खुले रहे। वहीं बागपत में चक्का जाम के कारण नेशनल और स्टेट हाईवे से निकलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां एक दूल्हा घंटों जाम में फंसा रहा। पुलिस के समझाने पर अन्य रास्ते से उसे रवाना किया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें