मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दिनेश खटीक को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया गया है। बताया गया कि दिनेश खटीक ने आज शाम लखनऊ में मंत्री पद की शपथ ली। आगे जानें आखिर कौन हैं योगी भाजपा विधायक दिनेश खटीक, जिन्हें योगी कैबिनेट में जगह मिली।
यूपी में आज यानी रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। दरअसल, चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। इसके तहत सात मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें हस्तिनापुर विधानसभा सीट से विधायक दिनेश खटीक भी शामिल हैं।