उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार रात एक सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया गया। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात पैराडाइज अपार्टमेंट के सी ब्लॉक में हुई। जिसकी हत्या हुई है उसकी पहचान रिया गुप्ता के तौर पर हुई और हत्यारे का नाम रिषभ है।
रिषभ ने हत्या की बात कबूल लगी है। उसने कहा कि रिया तलाकशुदा थी और उसकी एक बच्ची भी थी और उसने मुझसे ये बाद छिपाई। इसके अलावा वो और लड़कों से बात किया करती थी, मुझे धोखा दे रही थी। इसलिए मैंने उसे गोली मार दी।
रिया मेकअप आर्टिस्ट थी और बहुत ही खुले मिजाज की थी। उसकी सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो और वीडियो को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह खुशदिल लड़की थी। उसे पार्टी और घूमने फिरने का शौक था। तस्वीरों में देखें रिया की जिंदगी...