फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लॉन के बाहर खड़े थे लोग, आशीष ने अचानक कार की रफ्तार बढ़ाई और रौंदता चला गया, खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद

Fri, 15 Apr 2022 02:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
विवाद में कार से आठ को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में तिलक समारोह में दो गुटों में हुए विवाद में एक सिरफिरे ने रात करीब 12 बजे अपनी कार से आठ लोगों को रौंद दिया। इस दुस्साहसिक वारदात में एक व्यक्ति सूरज यादव (26) की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। राजधानी के गोसाईंगंज के कबीरपुर गांव स्थित स्वयंवर गेस्ट हाउस में बुधवार देर रात हुई पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद और 6 अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज शैलेंद्र गिरी ने बताया कि बुधवार को पशुपालन विभाग में कर्मचारी कबीरपुर गांव के महेंद्र प्रताप का तिलक समारोह था। इसमें बक्कास गांव के आशीष यादव को आमंत्रित किया गया था। देर रात वह दोस्तों के साथ पहुंचा तो इसकी जानकारी कुल्लीखेड़ा के आशीष को हुई।
विज्ञापन

2 of 7
विवाद में कार से आठ को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
वह अपने साथियों के साथ समारोह में पहुंच गया। दोनों के बीच पुरानी रंजिश है। नशे में धुत कुल्लीखेड़ा के आशीष और बक्कास गांव के आशीष यादव में विवाद शुरू हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 7
विवाद में कार से आठ को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 10 बजे दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। महेंद्र के भाई हौसला सिंह यादव व अन्य परिवारीजनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

4 of 7
विवाद में कार से आठ को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
लॉन के बाहर खड़े थे लोग, कार से रौंदता चला गया
विवाद के बाद कुल्लीखेड़ा का आशीष चला तो गया, लेकिन दो घंटे बाद ही अपनी कार से फिर लौट आया। उस वक्त कई लोग लॉन के बाहर खड़े थे। आशीष ने अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और लोगों को रौंदता हुआ चला गया।
विज्ञापन

5 of 7
मृतक सूरज यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इससे सूरज यादव, हौसला प्रसाद यादव, उधम सिंह, सतीश यादव, रामकुमार, मोनू, दीपक व महेंद्र यादव घायल हो गए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सूरज की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मेदांता में मौत हो गई। सूरज दूल्हे महेंद्र का चचेरा भाई था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

6 of 7
हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
हाइवे पर शव रखकर प्रदर्शन
वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद सुल्तानपुर रोड जामकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर केस दर्ज न करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार मोहनलालगंज राजेश विश्वकर्मा ने किसान बीमा निधि से 5 लाख रुपये आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परिजनों से बात करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
वहीं गोसाईंगंज पुलिस ने सभी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही, तब परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गए। हौसला की तहरीर पर पुलिस ने कुल्लीखेड़ा के आशीष यादव, मनीष, सरसवां के विनीत तिवारी, राजकुमार उर्फ भोले, चढ़ाई का पुरवा के अभय यादव उर्फ लल्ला व गोमतीनगर निवासी स्वप्निल उर्फ राधे लाल के अलावा 6 अन्य अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष व राजकुमार को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें