उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार की रात को दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे से शादी वाले घर में मातम पसर गया। हर तरफ चीख-पुकार मची थी। दरअसल, जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के नौरंगिया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बुधवार देर रात हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। रस्म के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से यह हादसा हुआ। मरने वालों में महिलाएं, किशोरी और बच्चियां शामिल हैं। एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुएं में और लोगों के होने की आशंका पर देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात हल्दी के मटकोड़ की रस्म के दौरान अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए। मृतकों में से दो की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
2 of 11
जांच करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस आई और आसपास के लोगों के साथ मिलकर सबको कुएं से निकाला। गांव से जिला अस्पताल तक हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन
3 of 11
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।
4 of 11
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह से पहले बुधवार देर रात हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी।
विज्ञापन
5 of 11
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था। जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था।
विज्ञापन
6 of 11
जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए। स्लैब अचानक टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां व बच्चियां कुएं में समा गईं। कुआं काफी गहरा है।
विज्ञापन
7 of 11
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
पानी भी भरा था। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दल-बल के साथ आए पुलिसकर्मियों ने राहत-बचाव कार्य तेज किया।
8 of 11
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
जिन लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, उन सबको जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण किया और 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सबके शव जिला अस्पताल की मोर्चरी के पास रखा गया है। यह देखकर हर कोई रोने लगा। एक साथ 13 शव देखकर सबकी रूह कांप गई।
9 of 11
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
घायलों की हालत गंभीर
घटना के बाद गांव के प्रिंस और रविशंकर समेत कई लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अंधेरे के बीच गहरे कुएं में उतर गए। एक-एक करके महिला, युवती व बच्चियों को बाहर निकालना शुरू किया। छह लोगों को बाहर निकाला जा सका था।
10 of 11
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में 25 महिला, युवती और बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सबका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है
इन मृतकों की हुई पहचान
पूजा यादव (20) पुत्री बलवंत
शशिकला (15) पुत्री मदन
आरती (13) पुत्री मदन
पूजा चौरसिया (17) पुत्री राम बड़ाई
ज्योति चौरसिया(10) राम बड़ाई
मीरा (22) पुत्री सुग्रीव
ममता (35) पत्नी रमेश
शकुंतला (34) पत्नी भोला
परी (20) पुत्री राजेश
राधिका (20) पुत्री महेश कुशवाहा
सुंदरी (9) पुत्री प्रमोद कुशवाहा