उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार की रात में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हादसे के बाद शादी समारोह की खुशियों में मातम पसर गया। हर तरफ चीख-पुकार मची थी। अफरातफरी मची थी। अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, मृतकों में महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के नौरंगिया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में रस्म के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार की रात हल्दी के मटकोड़ की रस्म चल रही थी। इस दौरान एक कुएं पर महिलाए और बच्चियां कुएं पर खड़ी हो गईं, अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस आई और आसपास के लोगों के साथ मिलकर सबको कुएं से निकाला। गांव से जिला अस्पताल तक हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन
2 of 8
इसी कुएं में गिरने से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह से पहले बुधवार देर रात हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
3 of 8
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था। रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए।
4 of 8
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
स्लैब अचानक टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां व बच्चियां कुएं में समा गईं। कुआं काफी गहरा है। पानी भी भरा था। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
5 of 8
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दल-बल के साथ आए पुलिसकर्मियों ने राहत-बचाव कार्य तेज किया।
विज्ञापन
6 of 8
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
जिन लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, उन सबको जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण किया और 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
7 of 8
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
सबके शव जिला अस्पताल की मोर्चरी के पास रखा गया है। यह देखकर हर कोई रोने लगा। एक साथ 13 शव देखकर सबकी रूह कांप गई।
बताया जा रहा है कि इस कुएं को हादसे के डर से करीब 10 साल पहले स्लैब बनाकर पाट दिया था। अब स्लैब पर अधिक भीड़ होने की वजह से टूट गए जिससे यह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।