फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड में एक और खुलासा, अमर की पत्नी खुशी की भी वारदात में रही भूमिका, पुलिस को किया गुमराह, जेल में रहेगी

Wed, 02 Sep 2020 12:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अमर की पत्नी खुशी की भी वारदात में रही भूमिका - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में जेल भेजी गई अमर दुबे की पत्नी खुशी के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सुबूत हैं। पुलिस के मुताबिक क्षमा, रेखा और शांति की तरह उसे भी जेल में ही रहना पड़ेगा। विकास दुबे के खास अमर दुबे को हमीरपुर में एसटीएफ ने मार गिराया था।
विज्ञापन

2 of 5
अमर की पत्नी खुशी की भी वारदात में रही भूमिका - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेज दिया था। अमर और खुशी की शादी 29 जून को हुई थी। 30 को वह बिकरू पहुंची थी। दो जुलाई की रात घटना हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे के साथ खुशी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में खुशी के खिलाफ कोई सुबूत न मिलने पर पुलिस ने उसे रिहा कराने की तैयारी की थी कि इस बीच विकास के साथी शशिकांत की पत्नी मनु की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो गईं। इसके बाद खुशी भी जांच के घेरे में आ गई।

4 of 5
अमर की पत्नी खुशी की भी वारदात में रही भूमिका - फोटो : अमर उजाला
मामले की पड़ताल की गई तो खुशी के खिलाफ भी साजिश में शामिल होने के साक्ष्य मिले। इसके बाद उसका भी नाम जोड़ लिया गया था। आईजी मोहित अग्रवाल का कहना है कि खुशी के खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी में डांस करती खुशी - फोटो : अमर उजाला
विकास के साथियों पर गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई
बिकरू कांड में पुलिस ने 21 को नामजद करते हुए जांच के दौरान 39 और लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें पुलिस 35 लोगों को जेल भेज चुकी है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के साथ एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिनका आपराधिक इतिहास ज्यादा है उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें