फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: नींव खुदाई में मिला खजाना, मिट्टी के बर्तन में 158 साल पुराने चांदी व तांबे के सिक्के निकले

Wed, 02 Sep 2020 12:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
नींव खुदाई में मिले चांदी व तांबे के सिक्के - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सफीपुर ग्राम पंचायत नन्हकऊ में पंचायत भवन निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान मिट्टी के बर्तन में सन 1862 के चांदी व तांबे के सिक्के निकले।
विज्ञापन

2 of 5
नींव खुदाई में मिले चांदी के सिक्के - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचाया। बाद में सिक्कों को सील करके डीएम कार्यालय भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार दशकों पहले किसी ने यहां सिक्के छिपाए होंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
नींव खुदाई में मिले तांबे के सिक्के - फोटो : अमर उजाला
तहसील क्षेत्र के नन्हकऊ गांव में ग्राम पंचायत द्वारा सचिवालय का निर्माण कराने के लिए खुदाई कराई जा रही है। मंगलवार को मजदूर नींव खोद रहे थे तभी अचानक फावड़ा मिट्टी के बर्तन से टकराया।

 

4 of 5
नींव खुदाई में मिले चांदी के सिक्के - फोटो : अमर उजाला
तेज आवाज होने पर मजदूरों ने तुरंत हाथ से मिट्टी हटाई तो अंदर एक मिट्टी के बर्तन में चांदी व तांबे के सिक्के मिले। थाना आसीवन प्रभारी राजेश ने मौके पर पहुंच सिक्के अपने कब्जे में लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिक्कों की गिनती कर सील करते एसडीएम व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि चांदी के 17 सिक्के सन 1862 से लेकर 1919 तक के निकले हैं। साथ ही 287 सिक्के तांबे के हैं। तांबे के पुराने होने के कारण सन का पता नहीं चल पा रहा है। इसे सील कर जिलाधिकारी कार्यालय भेजा जा रहा है। वहां से पुरातत्व विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें