फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने तोड़ा दम तो पति को याद आई 'साथ जीने-मरने की कसम', छोड़ दी दुनिया

Thu, 08 Apr 2021 10:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। हैलट (अस्पताल) के वॉर्ड 12 में भर्ती बीमार पत्नी किरन (49) की मौत की खबर सुन वार्ड 14 में भर्ती नौबस्ता के हेमंत विहार निवासी राजेश तिवारी (56) ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
दंपती का एक साथ ड्योढ़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सुप्रित ने बताया कि चार साल पहले एक हादसे में मां को अंदरूनी चोटें आईं थीं। तभी से वह अस्वस्थ थीं। कुछ दिन पहले ही उन्हें हैलट में भर्ती कराया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
इधर, एक सप्ताह पहले पिता को टाइफाइड के कारण हैलट में ही भर्ती कराया था। मंगलवार रात 10 बजे मां किरन का देहांत हो गया। सुबह छह बजे पिता को मां की मृत्यु की जानकारी मिली।

 

4 of 5
एक साथ जली पति-पत्नी की चिता - फोटो : अमर उजाला
उसके कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पिता निजी कंपनी में नौकरी करते थे। एक ही दिन पति-पत्नी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों के शव एक साथ देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
एक साथ उठी दो अर्थियां
मौत की खबर आते ही हेमंत विहार स्थित घर पर कोहराम मच गया। दोनों अर्थियां एक साथ घर से उठीं तो सबकी आंखें नम हो गईं। सुप्रित ने दोनों को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें