बाहुबली विधायक को रोपड़ (पंजाब) से बांदा तक लाने वाली फ्लीट/वाहनों का काफिला किसी वीवीआईपी से कम नहीं था। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मुख्तार अंसारी के एंबुलेंस के आगे-पीछे, दाएं-बाएं हूटर और लाल-नीली बत्तियां लपलपाती पुलिस की गाड़ियां थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस के पीछे वज्र वाहन चल रहा था जिसमें बुलेट प्रूफ जैकेट, आधुनिक राइफलों आदि से लैस जवान थे। यह पूरे समय अपने चारों ओर सतर्क निगाहें गड़ाए हुए थे। फ्लीट के जरा भी धीमा होते या रुकते ही जवानों के हाथ राइफलों के स्ट्रिगर पर पहुंच जाते और वह पोजिशन संभालने जैसी स्थिति में आ जाते।
विज्ञापन
3 of 5
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्तार को लेने गई एंबुलेंस में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस सिस्टम, एयर कंडीशन, बीपी मशीन, शुगर नापने का ग्लूकोमीटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, थर्मामीटर आदि उपकरणों से सुसज्जित और जीवन रक्षक दवाओं से भरपूर थी।
4 of 5
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
जरूरत पड़ने पर हल्के ऑपरेशन के भी इंतजाम थे। एंबुलेंस के शीशों पर परदे रहने से बाहर के लोग मुख्तार अंसारी की झलक भी नहीं पा सके। एंबुलेंस को 'सेफ हाउस' बताया गया।
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्तार अंसारी 806 दिन बाद फिर वापस बांदा जेल पहुंच गया। बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच बुधवार को तड़के 4.30 बजे उसका हाईफाई सुरक्षा वाला काफिला जेल परिसर पहुंचा। काफिले ने पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा तक की करीब 900 किलोमीटर की यात्रा साढ़े 14 घंटे में पूरी की।