फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saba Ibrahim Wedding: शोएब इब्राहिम की बहन का वेडिंग फंक्शन, दीपिका कक्कड़ ने जमकर लगाए ठुमके, देखें तस्वीरें

Sun, 06 Nov 2022 07:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
Saba Ibrahim wedding - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में छोटे पर्दे के मशहूर टीवी सीरियल ससुराल सिमर का से चर्चा में आए सोएब इब्राहीम और दीपिका कक्कड़ सहित छोटे पर्दे के कलाकारों की उपस्थिति में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कस्बे सहित क्षेत्र के लोग इस वीआईपी शादी को देखने के लिए उमड़ पड़े।

वहीं, बीते साल शोएब इब्राहीम और दीपिका कक्कड़ की शादी भी कस्बे में हुई थी। कस्बा निवासी सबा इब्राहीम व खालिद नियाज की रविवार को शादी हुई। इसमें सबा इब्राहीम के भाई शोएब इब्राहीम और ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ सहित अन्य छोटे पर्दे के सितारों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

2 of 5
Saba Ibrahim wedding - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के एक गेस्ट हाउस को रंगमहल जैसे सजाने की तैयारियां काफी पहले से चल रही थी। शादी के पहले मेंहदी और हल्दी की रस्म अदायगी की गई थी, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मुंबई से अपनी ननद की शादी में शामिल होने पहुंची दीपिका कक्कड़ ने भी शादी का आनंद लेते हुए जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन

3 of 5
Saba Ibrahim wedding - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ मुंबई से छोटे पर्दे के अन्य कलाकार भी शादी में शामिल हुए। रविवार को शोएब इब्राहीम की छोटी बहन सबा इब्राहीम का विवाह कस्बे के ही खालिद नियाज के साथ हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में युवा कलाकारों को देखने पहुंचे। सोमवार को होने वाले वलीमा में भी हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने का अनुमान हैं।

4 of 5
Saba Ibrahim wedding - फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियोज
शोएब और दीपिका ने सबा पर जमकर प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका शोएब और सबा के साथ जमकर नाचते हुए नजर आ रही हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saba Ibrahim wedding - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शोएब की बहन सबा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड खालिद नियाज से शादी कर रही हैं। शोएब और दीपिका ने सबा के पति से फैंस को जुलाई के महीने में मिलाया था। दीपिका अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शोएब की बहन सबा भी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं, जो ब्यूटी से लेकर ट्रैवल तक के ब्लॉग बनाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें