फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर सपा की साइकिल यात्रा, निकाले जाएंगे कई राजनीतिक मायने, पढ़िए अखिलेश का पूरा बयान

Tue, 28 Aug 2018 05:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी 19 सितंबर से साइकिल यात्रा करने जा रही है। जिस एक्सप्रेसवे पर सुखोई और मिराज उतरा था, उसपर नौजवान साइकिल चलाएंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि देश 2019 में नया पीएम चाहता है। यूपी की जनता बदलाव चाहती है। किसान से लेकर व्यापारी सब परेशान हैं। अभी हमको बताया गया कि डिजिटल दुनिया मे कुछ फैलाया जा रहा है। इसमें कुछ लोगों को ज्यादा जानकारी है। हमने अभी बच्चों को लैपटॉप बांटे थे। जब सरकार बनेगी तब बिना भेदभाव लैपटॉप बाटेंगे । हम वर्तमान सरकार को उसका वादा याद दिलाना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि एक बार हमारी सरकार में बंटे लैपटॉप की सूची निकालकर देख लो। बीजेपी से बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता। मेरा एक मंदिर मुख्यमंत्री आवास में छूट गया। युवा ही 2019 में लड़ाई लड़ेंगे। ये वो सरकार है जो नौकरियां देने का वादा की थी। ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। (अमर सिंह के नामाज़वादी पार्टी कहने के सवाल पर) - हमारे प्रोडक्ट बीजेपी वाले प्रोडक्ट नहीं है।
विज्ञापन

3 of 4
अखिलेश यादव ने जनपद के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की
अमर सिंह के आरोपों पर अखिलेश का सधा हुआ जवाब । किसी भी आरोप पर अखिलेश ने सीधे कुछ नहीं बोला । अखिलेश यादव ने कहा कि मुद्दे से जनता को भटकाया जा रहा। ध्यान हटाने की ताकत सिर्फ BJP के पास है। गरीबी , बेरोजगारी और वायदों पर बात क्यों नहीं हो रही । अब देश का नौजवान परिवर्तन चाह रहा है । आखिर देश को मुद्दे से कब तक भटकाया जाएगा ।

 
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें