फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ों से कम नहीं छोटे नवाबों की ये हाईटेक बाइक और कार, कीमत भी कम नहीं

Tue, 28 Aug 2018 04:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के हाई टेक्नोलॉजी टॉयज - फोटो : अमर उजाला
हाईटेक युग में बच्चों के खिलौने भी तकनीक से लैस हो गए हैं। अब लकड़ी की काठी और खिलौनों के दौर चले गए। अब तो जमाना है बैटरी वाली शानदार लग्जरी टॉय कार और बाइक का। शानदार लग्जरी लुक वाले इन टॉय व्हीकल की कीमत भले ही काफी ऊंची हो लेकिन बच्चों की खुशी के लिए अभिभावकों के सामने ये मायने नहीं रखती। शायद यही वजह है कि इन टॉय व्हीकल की शहर में जबर्दस्त डिमांड हो रही है। 

हर्ष नगर के दुकानदार दीपक वासनदानी कहते है कि बैटरी वाले टॉय की काफी डिमांड है। रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल में आने वाले लगभग सभी उपकरण टॉय के रूप में बाजार में आ गए हैं। रिमोट से खुलने वाला ड्रेसिंग टेबल, वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, डॉल हाउस भी अभिभावक काफी पसंद कर रहे हैं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- आठ घंटे में चार्जिंग पर एक घंटे चलेगी बाइक... 



 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों की हाई टेक्नोलॉजी बाइक - फोटो : अमर उजाला
मार्केट में आई 22 हजार रुपये की टॉय बाइक आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आठ घंटे की चार्जिंग में यह बाइक एक घंटे तक चलती है। यह बाइक 15 साल तक के बच्चों के लिए है। यह बाइक अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल सकती है। अभिभावकों की निगरानी में इसे पार्क या फिर कहीं शांत जगह पर चलाया जा सकता है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- छोटे बच्चों के लिए छोटी बाइक... 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों की हाई टेक्नोलॉजी बाइक - फोटो : अमर उजाला
तीन से पांच साल के बच्चों के लिए टॉय बाइक का छोटा मॉडल मार्केट में आया है। स्पोर्ट्स बाइक की लुक वाली ये बाइक देखने से काफी शानदार लगती है। इनकी कीमत पांच से आठ हजार रुपये की रेंज में है। यह चार से पांच घंटे की चार्जिंग में एक घंटा चलती है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- ऑडी और बीएमडब्लू जैसी कार... 
 

4 of 5
बच्चों की हाई टेक्नोलॉजी कार - फोटो : अमर उजाला
बड़ी कंपनियों की तर्ज पर खास तरह की टॉय कार मार्केट में आई है। इनमें ऑडी और बीएमडब्ल्यू के लोगो लगाकर इन्हें लग्जरी का फील दिया जा रहा है। सिंगल सीट वाली कार की कीमत 11 हजार रुपये और डबल सीटर कार की कीमत 25 हजार रुपये है। ये कारें बैटरी से चलती हैं। इन कारों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और सीट बेल्ट की भी व्यवस्था है। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ें- छोटू की साइकिल के भी क्या कहने...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों की टॉय साईकल - फोटो : अमर उजाला
पहले जहां 3500 में बड़ों की साइकिल आ जाती थी, आजकल दो से तीन साल तक के बच्चों की साइकिल आ रही है। यह साइकिल शानदार फिनिशिंग और क्वालिटी की वजह से अभिभावकों को काफी पसंद आ रही है। इसकी कीमत 2000 से 3500 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें