फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लापता किशोरी को पुलिस ने खोज निकाला, ढूंढने के लिए पुलिस ने मांगे थे रुपये, भीख मांगकर वृद्धा ने जुटाई थी रकम

Wed, 03 Feb 2021 03:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
किशोरी के लापता होने का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चकेरी से लापता किशोरी को पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस ने नौबस्ता इलाके से उसके रिश्तेदार ठाकुर को गिरफ्तार किया है। किशोरी ठाकुर के साथ रह रही थी। बताते चलें कि लापता बेटी को ढूंढने के लिए डीजल के नाम पर गरीब दिव्यांग वृद्धा से वसूली करने के आरोप में मंगलवार को सनिगवां चौकी प्रभारी राजपाल सिंह व जांच अधिकारी अरुण कुमार को निलंबित कर दिया गया था।
 
विज्ञापन

2 of 5
किशोरी के लापता होने का मामला - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर डीआईजी ने यह कार्रवाई की थी। सनिगवां निवासी वृद्धा की किशोर बेटी सात जनवरी को लापता हो गई थी। वृद्धा ने नौ जनवरी को सनिगवां चौकी में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
किशोरी के लापता होने का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसमें पांच नामजद (परिचित) और दो अज्ञात को आरोपी बनाया था। आरोप है कि चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह और अरुण कुमार ने बेटी को ढूंढने के लिए गाड़ी में डीजल भरवाने के नाम पर 12 हजार रुपये वसूल लिए।
 

4 of 5
किशोरी के लापता होने का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी दोनों ने कोई कार्यवाही नहीं की। उसने भीख मांगकर रकम जुटाई थी। सोमवार को वृद्धा की शिकायत पर डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किशोरी के लापता होने का मामला - फोटो : अमर उजाला
जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीआईजी ने दोनों दरोगा को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच सीओ कैंट को सौंपी है। इसी के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें