फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तुम आओ और मैं कमरे में मरी मिलूं..., अमृता ने कुछ दिन पहले अपनी रूम पार्टनर से कही थी यह बात

Tue, 28 Jan 2020 06:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अमृता सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
‘कभी ऐसा हो कि जब तुम आओ और मैं कमरे में मरी मिलूं... तो क्या करोगी’? एमबीबीएस छात्रा अमृता सिंह ने जब अपनी रूम पार्टनर अनुषी से कुछ दिन पहले यह बात कही थी तब उसने डांटकर समझाया था।
विज्ञापन

2 of 5
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
उसे जरा भी इल्म नहीं था कि अमृता इतना बड़ा कदम उठा लेगी। पूछताछ के दौरान अनुषी ने स्वरूप नगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय को बताया कि अमृता की यह बात सुनकर वह काफी डर गई थी। तब उसने कहा था कि ऐसी बातें क्यों करती हो।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस से बात करते एमबीबीएस छात्र - फोटो : अमर उजाला
दूसरे साथी छात्र-छात्राओं ने इंस्पेक्टर को बताया कि पिछले कुछ दिनों से अमृता तनाव में थी। शायद यह तनाव परीक्षा का था। इसलिए पुलिस को आशंका है कि शायद अमृता खुदकुशी के लिए काफी दिन से प्रयास कर रही थी। 

4 of 5
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
टॉफी लेने के लिए निकली थी अमृता
अनुषी ने पुलिस को बताया कि अमृता की मिंटॉस (टॉफी) खाने की आदत थी। गुरुवार को जब वह हॉस्टल से निकल रही थी तो उसने पूछा कि कहां जा रही है। इस पर अमृता ने कहा था कि मिंटॉस खत्म हो गई है, लेने जा रही हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
परेशानी किसी से नहीं की साझा
इंस्पेक्टर ने बताया कि अब तक मेडिकल कॉलेज प्रशासन, साथी छात्र-छात्राओं, वार्डन और परिवारजनों से पूछताछ की जा चुकी है। किसी को नहीं पता है कि अमृता आखिर तनाव में क्यों थी। साफ है कि अमृता ने कोई भी बात किसी से भी साझा नहीं की थी। परिजनों ने भी कहा कि फोन पर बातचीत के दौरान कभी परेशान नहीं लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें